Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students on the roofs of buses; school vehicles parked on the roads

Ambala News: बसों की छत पर छात्र, सड़कों पर खड़े स्कूलों के वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Students on the roofs of buses; school vehicles parked on the roads
निजी बस में लटकर सफर कर रहेछात्र व अन्य यात्री। संवाद - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सालभर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। उन्हीं विद्यार्थियों की सुरक्षा सबसे बड़े खतरे में है। सड़क सुरक्षा के नियमों को दरकिनार कर कॉलेज के छात्र निजी बसों की छतों पर बैठकर और सीढ़ियों से लटककर सफर कर रहे हैं, तो स्कूलों के बाहर राजमार्ग पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
सुबह स्कूल खुलने और दोपहर को छुट्टी के समय विद्यार्थियों की आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। स्कूल प्रबंधन से लेकर निजी बस ऑपरेटरों तक की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। हैरानी की बात यह है कि कई पुलिस नाकों से गुजरने के बावजूद नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

----------------
बसों पर लटककर छात्र कर रहे सफर
यमुनानगर के जगाधरी से अंबाला शहर के बीच चलने वाली निजी बसों में यातायात नियमों को ताक पर रखकर विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। निजी बस चालक सवारियों को बसों की छतों पर बैठाकर बेखौफ सफर करा रहे हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारी इस लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को एक निजी बस जगाधरी से सवारियां लेकर अंबाला शहर के लिए रवाना हुई। मुलाना के समीप पहुंचने पर चालक और परिचालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए करीब 10 युवकों को बस के पीछे लगी लोहे की सीढ़ी के सहारे छत पर बैठा लिया। बाद में उन्हें अंबाला छावनी बस अड्डे पर उतारा गया। हैरानी की बात यह रही कि रास्ते में कई पुलिस नाके होने के बावजूद किसी ने बस को रोककर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
स्कूलों के बाहर लग रहा जाम, सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन
स्कूलों के बाहर भी सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी हो रही है। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूलों ने वाहनों के दस्तावेज तो अपडेट करा लिए हैं, लेकिन धरातल पर नियमों का पालन नहीं हो रहा। सुबह स्कूलों में प्रवेश के समय राजमार्ग पर जाम लग जाता है। अभिभावक और अन्य वाहन चालक सड़क के आधे हिस्से पर वाहन खड़े करके चले जाते हैं। वहीं, जगाधरी राजमार्ग पर गांधी पार्क के सामने स्थित सरकारी स्कूल के वाहन भी सड़क पर ही खड़े रहते हैं। दोपहर को छुट्टी के समय विद्यार्थी भी राजमार्ग पर इधर-उधर दौड़ते दिखाई देते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच किसी भी समय हादसा हो सकता है।

---------------
परिवहन विभाग ने दिए थे निजी ऑपरेटरों को निर्देश
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से पहले ही सभी निजी बस ऑपरेटरों को पत्र जारी कर बसों से लोहे की सीढ़ियां हटाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। सरकारी निर्देशों के बाद भी बसों से सीढ़ियां नहीं हटाई गई हैं। ऐसे में विभागीय आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
-----------------
परिवहन के पर्याप्त संसाधन नहीं
हरियाणा रोडवेज की सभी बसों से सुरक्षा कारणों के कारण कई साल पहले ही छत पर जाने वाली सीढ़ियां हटवा दी गई थीं। ऐसे में सरकारी बसों में सुरक्षा नियम सख्ती से लागू होने के बावजूद निजी बस ऑपरेटरों को छूट मिलने पर सवाल उठ रहे हैं। अंबाला छावनी निवासी राजेश कश्यप ने कहा कि बस संचालकों की इस लापरवाही के कारण कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। वहीं, अंबाला सिटी निवासी राकेश मेहता ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए परिवहन के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से विद्यार्थियों को निजी बसों में लटककर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।


---------
अभियान चलाकर ऐसे बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें इस संबंध में पहले ही निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लापरवाही की जा रही है।
- सुशील कुमार, आरटीए।

निजी बस में लटकर सफर कर रहेछात्र व अन्य यात्री। संवाद

निजी बस में लटकर सफर कर रहेछात्र व अन्य यात्री। संवाद- फोटो : Archive

निजी बस में लटकर सफर कर रहेछात्र व अन्य यात्री। संवाद

निजी बस में लटकर सफर कर रहेछात्र व अन्य यात्री। संवाद- फोटो : Archive

निजी बस में लटकर सफर कर रहेछात्र व अन्य यात्री। संवाद

निजी बस में लटकर सफर कर रहेछात्र व अन्य यात्री। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed