फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students of class 1st to 9th will come to school from today

आज से स्कूल आएंगे पहली से नौवीं कक्षा के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students of class 1st to 9th will come to school from today
अंबाला सिटी। कोरोना के कम होते मामलों के बीच सरकार ने पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी है। वीरवार से पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्र स्कूल आकर पढ़ाई कर सकेंगे। बच्चों के स्कूल आने से पूर्व ही स्कूलों की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। स्कूलों को साफ किया जा रहा है। वहीं कक्षाओं को सैनिटाइज करने का कार्य भी स्कूल प्रबंधकों द्वारा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि स्कूल संचालकों के साथ अभिभावकों की भी मांग की थी कि स्कूलों को खोल देना चाहिए, क्योंकि पिछले दो साल में विद्यार्थियों की पढ़ाई का बहुत अधिक नुकसान हुआ है। वहीं मार्च में परीक्षाएं भी आने वाली हैं। ऐसे में परीक्षाओं की तैयारियों के लिए बच्चों का स्कूल में आना जरूरी है।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के साथ ही प्रशासन की ओर से स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से साफ कहा गया है कि अगर किसी भी स्कूल में किसी तरह की कोताही बरती जाती है तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधक का मनाना है कि उनकी ओर से पहले भी कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन किया जा रहा था और अभी भी उनका वह पूरा पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। अगर कोई स्कूल ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
- अनूप, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed