{"_id":"684237feac35455c5404cebd","slug":"students-are-showing-more-interest-in-taking-admission-in-bca-and-bcom-ambala-news-c-36-1-amb1003-143906-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीसीए और बीकॉम में दाखिला लेने में अधिक रुचि दिखा रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीसीए और बीकॉम में दाखिला लेने में अधिक रुचि दिखा रहे विद्यार्थी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। काॅलेज में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीबीए और बीसीए कोर्स में दाखिले किए जाएंगे। कॉलेज में वैसे तो सभी कोर्स में दाखिले को लेकर रुझान है लेकिन बीकॉम और बीसीए में विद्यार्थी अधिक रुचि ले रहे हैं। अल्पसंख्यक (माइनॉरिटी) कॉलेज होने के कारण कॉलेज में ऑफलाइन दाखिले किए जा रहे हैं। खालसा कॉलेज में बीए की 160, बीकॉम की 80, बीबीए की 40 और बीसीए की 40 सीट पर दाखिले किए जाएंगे। गुरुवार को भी कॉलेज में दाखिले को लेकर काफी रुझान रहा। आवेदन के बाद कॉलेज में सूची जारी की जाएगी। संवाद
-- --
18 जून को लगेगी पहली प्रोविजनल सूची
कॉलेज में आगामी 18 जून को पहली मेरिट सूची चस्पा की जाएगी। इसके बाद 19 जून को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। पहली सूची जारी होने के बाद फीस जमा करवाने के लिए 20 से 23 जून के बीच करवानी होगी। इसके बाद 25 जून को दूसरी प्रोविजनल सूची जारी होगी। 26 जून को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 27 से 29 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके उपरांत सीट खाली होने पर 1 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग से सीट भरी जाएंगी।
-- --
वर्जन
विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू चल रही है। कॉलेज में दाखिले के लिए सभी कोर्स में रुझान देखने को मिल रहा है। परंपरागत कोर्स के साथ ही प्रोफेशनल कोर्स की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
डॉ. सुखदेव सिंह, प्राचार्य, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब।