फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   strumpet, police chowki, maheshnagar, close chownki, ambala

नहीं बंद करवा सकते देह व्यापार, तो बंद कर दो पुलिस चौकी

Sun, 28 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Sun, 28 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
strumpet, police chowki, maheshnagar, close chownki, ambala
एसीपी को वीडियो दिखाते लोग - फोटो : amar ujala
 बस स्टैंड के साथ लगते बड़े रिहायशी इलाके लालकुर्ती बाजार में चल रहे देह व्यापार के कारोबार को लेकर शनिवार देर रात इलाकावासियों ने पुलिस चौकी में जमकर बवाल काटा। शुक्रवार को भी इलाकावासियों ने यहां एक होटल के बाहर धरना दिया था, लेकिन पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को उठा दिया।
विज्ञापन

मगर शनिवार को इलाके में चल रहे इस देह व्यापार के कारोबार पर लगाम न कसे जाने से आक्रोशित इलाकावासी शनिवार देररात फिर से पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां इन लोगों ने पुलिस को शुक्रवार को दी शिकायत पर जब कार्रवाई बारे पूछताछ तो पुलिस की ढुलमुल व टरकाऊ कार्यप्रणाली को देखते हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं इलाकावासी पुलिस चौकी के भीतर घुस गए और उन्होंने वहीं दरी बिछाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने पुलिस को चौकी में ही जमकर खरी-खरी सुनाई और शुक्रवार को दी शिकायत पर शनिवार देररात तक कार्रवाई न किए जाने का कारण पूछा। लेकिन पुलिस बार-बार इलाकावासियों को इधर-उधर की बातचीत कर टरकाती दिखाई दी, जिसके चलते लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। चौकी प्रभारी धर्मपाल ने भड़के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का गुस्सा चरम पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पड़ाव थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी भड़के लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ये लोग नहीं माने। इलाकावासी बार-बार कार्रवाई में इतनी देरी की वजह पूछते रहे, लेकिन पुलिस वाले कोई जवाब न दे पाए। उसके बाद इंस्पेक्टर विजय मौके पर पहुंचे। इस पर लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें वह सारी वीडियो क्लीपिंग दिखाई, जो देह व्यापार की ओर इशारा कर रही थी।

लोग इतने ज्यादा गुस्साए हुए थे कि उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की कोई बात न सुनीं और पुलिस चौकी के मेन गेट को बंद करते हुए उस पर ताला जड़ दिया। करीब आधे घंटे तक पुलिस चौकी के गेट पर ताला जड़ा रहा और पुलिस वाले भड़के लोगों को समझाते हुए ताला खोलने का आग्रह करते रहे। लोगों ने पुलिस को साफ कहा कि  यदि पुलिस इलाके में देह व्यापार का धंधा बंद नहीं करवा सकती, तो पुलिस चौकी को ही बंद कर दे, बिना वजह इलाके में पुलिस चौकी खोलकर पुलिस वाले क्या दिखावा करना चाहते है।
करीबन आधे घंटे बाद पुलिस के आग्रह पर इलाकावासियों ने पुलिस चौकी का ताला खोल दिया। उसके बाद पुलिस वाले लोगों को आराम से पुलिस चौकी के भीतर ले गए और आगामी बातचीत के लिए एसीपी कैंट सुरेश कौशिक को मौके पर बुलवाया गया।

एसीपी के सामने लोगों ने खोली देह व्यापार की पोल
भड़के लोगों ने एसीपी सुरेश कौशिक के सामने भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने एसीपी को वीडियो क्लीपिंग दिखाते हुए कहा कि यहां रिहायशी इलाके में बने छोटे-छोटे होटलों में सरेआम लड़के व लड़कियां, खासकर स्टूडेंट्स दूसरे शहरों और कस्बे से आते हैं और होटलों के कमरों में अनैतिक कार्य करके चलते बनते हैं।

लोगों ने एसीपी को बताया कि यहां होटल वाले भी कुछ घंटों के लिए उन्हें कमरा देते हैं और उनसे मोटी कमाई करते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां अधिकतर होटल वाले देह व्यापार को इसी तरह कमरे देकर बढ़ावा दे रहे हैं, जिस वजह से इलाके का माहौल तरह से खराब हो रहा है। उनके बच्चों और बड़ों के लिए भी ऐसे माहौल में घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

लोगों ने एसीपी को बताया कि उन्होंने शुक्रवार को पुलिस को वीडियो क्लीपिंग के साथ शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिस वजह से ऐसे होटल संचालकों के हौसले बुलंद दिखे और शनिवार को भी देह व्यापार का ये कारोबार जारी रहा। लोगों के अनुसार वे लोग इस समस्या से बहुत ज्यादा आजिज आ चुके हैं, इसलिए उन्हे यहां पुलिस चौकी में आकर हंगामा करना पड़ा। उधर, देररात तक एसीपी अंबाला कैंट इलाकावासियों को समझाने का प्रयास करते रहे।
---
लोगों की शिकायत सुनी है। पुलिस ऐसे अनैतिक कार्यों को किसी कीमत पर बढ़ावा नहीं देगी। लोगों ने जो भी आरोप लगाए हैं, उस बारे में जांच की जा रही है और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। लोगों से मेरी अपील है कि वे इस काम को खत्म करने में पुलिस को सहयोग करें। पुलिस लोगों की शिकायत पर पूरी गंभीरता से काम करेगी।

- सुरेश कौशिक, एसीपी, अंबाला कैंट-
--- 
हंगामे के चलते चंद मिनटो में दर्ज हुआ केस
एसीपी सुरेश कौशिक देररात तक लोगों को समझाने का प्रयास करवाते रहे। लेकिन लोग भी होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। अंतत: एसीपी ने वीडियो क्लीपिंग की जांच की और फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध पाए जाने पर दो होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इलाकावासियों की शिकायत पर एकदम से केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की और देररात तक अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed