फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strike of fire brigade and sanitation workers continues, creaking cleanliness system, announcement to celebrate Kali Diwali

दमकल व सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, चरमराई सफाई व्यवस्था, काली दिवाली मनाने का ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Strike of fire brigade and sanitation workers continues, creaking cleanliness system, announcement to celebrate Kali Diwali
अंबाला। दिवाली से पहले निकाय कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। स्थिति यह है कि छावनी और सिटी समेत जिलेभर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। सड़कों और बाजार में गंदगी के ढेर लगे हैं। समस्या यह है कि दिवाली तक हालात सुधरने के आसार नहीं हैं। कारण कि हड़ताली कर्मचारियों ने काली दिवाली मनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि कर्मचारी संघ के आह्वान पर 23 अक्तूबर तक हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। उन्होंने चेताया है कि इस संबंध में रविवार को बड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारी चार दिनों से हड़ताल पर हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान सेवा राम बोहत ने कहा कि काम बंद करना उनका शौक नहीं है, बल्कि मजबूरी है। नौ अक्तूबर को निकाय मंत्री के साथ हुई वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला है। निकाय मंत्री ने सिर्फ औपचारिकता पूरी की है। सरकार के अड़ियल रवैये के कारण उन्हें हड़ताल करना पड़ा है। उपप्रधान ने कहा कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है, जिसमें परिवार का पालन-पोषण करना बड़ा मुश्किल है। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का कहना है कि कैंट व नारायणगढ़ में डीसी रेट एक्सपीरियंस के हिसाब से मिल रहा है, जबकि सिटी में नहीं। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए व ठेका प्रथा बंद की जाए। कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए और चार हजार जोखिम भत्ता दिया जाए। समान काम-समान वेतन लागू किया जाए व फायर ब्रिगेड कर्मियों को निकाय विभाग में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

दूसरी ओर शहर में नाले और नालियों की सफाई न होने के कारण ब्लॉक होने लगी हैं। गंदा पानी सड़क पर आने लगा है। कूड़े के ढेरों में गोवंश मुंह मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर आग की घटनाएं पड़ सकती हैं भारी
सफाई कर्मियों के साथ ही दमकल कर्मियों की हड़ताल से दिवाली पर विभाग और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कारण कि दिवाली पर आग की घटनाएं आम हैं। अगर दिवाली से पहले हड़ताल नहीं खत्म हुई तो समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।

-----
शहर की सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दूसरे कर्मचारियों से सफाई करवाई जा रही है। कर्मचारियों की मांगों के संबंध में पत्र आलाधिकारियों को भेजा गया है।
राजेश, सचिव, नगर परिषद
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed