फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stray dogs will be sterilized, work order given to agency

Ambala News: आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी, एजेंसी को दिया वर्कऑर्डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs will be sterilized, work order given to agency
अंबाला सिटी। शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी होगी। नगर निगम ने एजेंसी को वर्क आर्डर दे दिया है। एजेंसी शहर में कुत्तों की नसबंदी करेगी। निगम नसबंदी के लिए एजेंसी को 1350 रुपये प्रति नसबंदी के हिसाब से पैसा देगा। नसबंदी को लेकर नगर निगम ने पहले भी किसी अन्य एजेंसी को निविदा दी थी, इसके बाद शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी की गई थी, लेकिन बीते कई माह से यह कार्य बंद पड़ा था। इस समस्या को लेकर नगर निगम पार्षदों ने हाउस और फाइनेंस कमेटी की बैठक में भी मुद्दा उठाया था। यही नहीं निगम ने बीते माह में कई बार निविदा भी लगाई थी, मगर किसी एजेंसी ने नसबंदी को लेकर कार्य करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। अब शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी हो सकेगी। वहीं, निविदा होने के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। अब फाइल दिल्ली एनिमल विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

वर्जन
आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर दे दिया है। अभी नसबंदी को लेकर फाइल दिल्ली में पशुपालन विभाग के पास मंजूरी के लिए गई हुई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद एजेंसी आवारा कुत्तों की नसबंदी करने को लेकर कार्य शुरू करेगी। यह कार्य नगर निगम व पशुपालन विभाग की देखरेख में किया जाएगा। नगर निगम एजेंसी को एक कुत्ते की नसबंदी के लिए 1350 रुपये देगा।
विज्ञापन

मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed