फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stray cattle will be removed from the roads to curb accidents in fog: Deputy Commissioner

धुंध में हादसों पर लगाम के लिए सड़कों से हटेंगे बेसहारा गोवंश : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle will be removed from the roads to curb accidents in fog: Deputy Commissioner
अंबाला सिटी। सर्दियों में बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी गोवंश सड़क पर नजर नहीं आना चाहिए। वीरवार को अपने कार्यालय में पशुपालन विभाग और गोशाला प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आगामी दो महीने भारी धुंध के रहेंगे, जिसमें सड़कों पर बैठे पशु हादसों का मुख्य कारण बनते हैं। उन्होंने गोशाला प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपनी क्षमता के अनुसार बेसहारा गोवंश को आश्रय दें। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि इस कार्य में प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। गोशालाओं को पशु चिकित्सक, परिवहन व्यवस्था और आवश्यक फंड उपलब्ध करवाया जाएगा। अगर गो सेवा आयोग से बजट संबंधी कोई समस्या है, तो उसे भी प्राथमिकता पर दूर किया जाएगा। डीसी ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे गोशालाओं के साथ निरंतर बैठकें कर उनकी समस्याओं का निवारण करें। बैठक में प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विराट, नगराधीश अभिषेक गर्ग, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक अनिल बनवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed