{"_id":"6851db9ece5736bdac02120a","slug":"strategy-made-for-nationwide-strike-ambala-news-c-36-1-amb1003-144622-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धूलकोट रेस्ट हाउस में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की बैठक हुई। इसका नेतृत्व सर्कल सचिव विकास वर्मा ने किया। बैठक में 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति बनाई गई और 24 जुलाई को सर्कल की कन्वेंशन रखी जाएगी। सर्किल सचिव ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर्मचारियों के मेडिकल बिल पास करने में देरी होती है और परिवार पहचान पत्र को आधार बनाकर मेडिकल बिल वापस भेजे जा रहे है। डिपेंडेंट माता-पिता के लिए इनकम की सीमा नियम के अनुसार 9 हजार जमा डीए होनी चाहिए, लेकिन 3500 होने का बोलकर कर्मचारियों पर आश्रित माता-पिता के बिल वापस भेजे जा रहे है, जबकि 3250 रुपये तो बुढ़ापा पेंशन ही मिलती है।
बैठक को मुख्य रूप से विनोद कुमार केंद्रीय कमेटी सदस्य ने संबोधित किया। विकास वर्मा और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार विभागों का निजीकरण तेजी से कर रही है। जिन विभागों को कर्मचारियों ने अपनी खून पसीने से खड़ा किया है, उन्हें निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। निगम के नियमानुसार 15 हजार उपभोक्ताओं पर एक उपमंडल होना चाहिए, मगर कर्मचारी 50 हजार उपभोक्ताओं पर कार्य करने को मजबूर हो रहे है। जिसका प्रभाव कर्मचारियों की मानसिक स्थिति पर पड़ता है और निगम के कार्य में भी देरी होती है।
उन्होंने बताया कि 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा के नाम पर कर्मचारियों के साथ मजाक किया गया है। हड़ताल मुख्य रूप से निजीकरण के खिलाफ, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन, वेतन विसंगतियों दूर करने, आठवें वेतन आयोग का गठन आदि समस्याओं को लेकर की गई। बैठक में यूनिट सचिव हरपाल सिंह, यूनिट प्रधान शिवकरण, कमल कुमार, वरुण, प्रिंस, जसबीर सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।