फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stone pelting and broken glass in a fight between two parties

Ambala News: दो पक्षों के बीच झगड़े में पथराव, तोड़े शीशे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and broken glass in a fight between two parties
अंबाला-जगाधरी हाईवे ​स्थित महेश नगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव के बाद जांच करती पुलिस: संवा
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर गोबिंद नगर चौक पर दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद सोमवार रात 8 बजे जमकर पथराव हुआ। बताया जाता है कि करीब दर्जनभर युवकों ने एक घर पर रंजिशन ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें बरसाई थी। फिर दूसरी तरफ से पथराव हुआ। इस बीच गोबिंद नगर चौक के पास रहने वाली युवती गौरी ईंट लगने पर घायल हो गई।
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्यों ने घर की छत पर चढ़कर जान बचाई। उधर, हाईवे से गुजरने वाले राहगीर की एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार शाहपुर निवासी मनीषा के आंख में शीशे के टुकड़े चले गए थे। घायलों ने छावनी नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गया। कुछ ओर कार के भी शीशे टूटे हैं।
विज्ञापन

घायल युवती के परिजन बोले कि सुबह थाने में दी थी शिकायत

गोबिंद नगर चौक निवासी संतोष ने बताया कि बेटे के रिश्ते की बात मेरठ में चल रही थी। उसी को लेकर महेश नगर टांगरी की एक कॉलोनी में उनके दूर के रिश्तेदार के बेटे से झगड़ा हो गया था। सोमवार को सुबह मेरे बेटे को हमलावर ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी शिकायत महेश नगर थाने में दी हुई थी। देरशाम को मेरठ से एक युवक घर पर आया था। उसने आते ही बहस शुरू कर दी थी। उसी झगड़े के बाद रिश्तेदार के बेटे ने करीब आधा दर्जन युवकों को बुलाकर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमे लोगों ने गिराए दुकान के शटर

झगड़े के बाद स्थानीय लोग सहम गए थे। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर तक गिरा दिए थे। यहां तक कि अंबाला-जगाधरी हाईवे का यातायात भी चंद मिनटों के लिए प्रभावित हो गया था। पुलिस के आने के बाद सुचारू हुआ। पुलिस ने देररात तक हमलावरों की तलाश की।
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पथराव करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इंस्पेक्टर अजीत, थाना प्रभारी महेश नगर

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव के बाद जांच करती पुलिस: संवा

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव के बाद जांच करती पुलिस: संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed