फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Tourist train will go from Ambala for pilgrims on November 7

अंबाला: तीर्थ यात्रियों के लिए सात नवंबर को जाएगी पर्यटन ट्रेन, चार ज्योर्तिलिंगों समेत स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के कर सकेंगे दर्शन

Fri, 22 Oct 2021 11:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 11:07 AM IST
सार

तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सात नवंबर को स्पेशल पर्यटन ट्रेन अंबाला से होते हुए चार ज्योर्तिलिंगों समेत स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए जाएगी। यह ट्रेन पठानकोट से रवाना होगी। यात्री आठ रातों और नौ दिनों के लिए पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। उन्हें स्टेशनों से प्रमुख स्थलों तक ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Tourist train will go from Ambala for pilgrims on November 7
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

किफायती किराये में पर्यटक अब चार ज्योर्तिलिंगों सहित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कर पाएंगे। आईआरसीटीसी द्वारा 7 नवंबर को चलाई जा रही पर्यटन ट्रेन (एनजेडटीटी-11) से यात्री प्रमुख तीर्थ और पर्यटक स्थलों तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन अब गोवा नहीं जाएगी। वहीं, आईआरसीटीसी ने इस टूर को 9 दिन का कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
विज्ञापन


आठ रातों और नौ दिनों का रहेगा सफर
ट्रेन में 8 रातों और 9 दिनों के लिए स्लीपर श्रेणी में सफर करने वाले प्रत्येक यात्री को 8505 रुपये और तृतीय एसी श्रेणी में सफर करने के लिए 14,175 रुपये चुकाने होंगे। पहले 11 रात और 12 दिन के टूर पैकेज में ट्रेन का सफर पूरा होना था। इसमें प्रति यात्री स्लीपर क्लास श्रेणी का किराया 11,340 रुपये और तृतीय एसी कोच में सफर के लिए 18,900 रुपये निर्धारित किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सौगात: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का एलान-दिव्यांग सैनिक को मिलेगा 35 लाख का अनुदान


यहां जाएगी ट्रेन
तीर्थ यात्रा ट्रेन से यात्री ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर सहित सोमनाथ ज्योर्तिलिंग और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करेंगे। वहीं, यात्री वडोदरा सहित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को भी देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें-हिसार: प्रेम-प्रसंग में मुनीम की हत्या कर खेत में फेंका शव, मालिक की चचेरी बहन से था अफेयर

पठानकोट से होगी रवाना
आईआरसीटीसी की पर्यटन ट्रेन 7 नवंबर को पठानकोट रेलवे स्टेशन से रात 9 बजे रवाना होगी। टिकट बुक करवाने वाले यात्री बटाला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर व जयपुर रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा। इस तीर्थ यात्रा ट्रेन पैकेज में धर्मशाला या होटल में ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। साथ ही सफर के दौरान यात्रियों को तीनों समय का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। इसके अलावा बसों से स्थानीय पर्यटक स्थलों के भ्रमण की भी सुविधा दी जाएगी।

ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है, अब ट्रेन गोवा नहीं जाएगी। ट्रेन 4 ज्योर्तिलिंग सहित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कराएगी। ट्रेन पैकेज अब 12 दिन की जगह 9 दिन का होगा। किराया भी कम किया गया है। -एमपीएस राघव, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed