फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana CM Manohar Lal announces disabled soldier will get a grant of 35 lakhs

सौगात: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का एलान-दिव्यांग सैनिक को मिलेगा 35 लाख का अनुदान

Fri, 22 Oct 2021 10:36 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 10:36 AM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने पूर्व सैनिकों को सौगात दी है। दिव्यांग सैनिक को अब 35 लाख का अनुदान दिया जाएगा। सीएम ने भरोसा दिया कि सरकार सैनिक परिवारों को पूरा सम्मान देगी। उन्होंने पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि वे समाज को नई दिशा देने का काम करें। उन्होंने अफसरों को भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal announces disabled soldier will get a grant of 35 lakhs
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा सरकार सैनिकों को दिव्यांगता पर अब 35 लाख रुपये तक अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को अपने सरकारी आवास पर पूर्व सैनिकों से संवाद के दौरान यह घोषणा की। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सैनिकों की 20 प्रतिशत दिव्यांगता पर 5 लाख की जगह 15 लाख रुपये, 50 प्रतिशत दिव्यांगता पर 10 लाख के स्थान पर 25 लाख रुपये और 100 प्रतिशत दिव्यांगता के मामलों में 15 लाख के बजाय 35 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हिसार: प्रेम-प्रसंग में मुनीम की हत्या कर खेत में फेंका शव, मालिक की चचेरी बहन से था अफेयर
विज्ञापन


सैनिक परिवारों का सहयोग करेगी सरकार
पूर्व सैनिक परिवारों का सरकार पूरा सहयोग करेगी। इनकी समस्याएं जानकर अधिकारी हल करेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समाज को सही दिशा देने का आह्वान किया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशि बढ़ाए जाने की घोषणा की अधिसूचना सप्ताह भर में करें। बढ़ाई गई राशि के लाभ से कोई लाभार्थी सैनिक वंचित नहीं रहना चाहिए, इसे तत्काल पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर निहंग फिर विवादों में, इस बार मुर्गा नहीं देने पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे को पीटा, वीडियो वायरल

वालंटियर के तौर पर सेवाएं दें पूर्व सैनिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक वालंटियर के तौर पर अपनी सेवाएं जनकल्याणकारी योजनाओं में दें। पूर्व सैनिकों को समर्पण पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर इस काम में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। भाजपा सरकार ने सैनिकों के लिए सबसे ज्यादा सुविधाएं और सेवाएं देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के जन सेवा के संदेश को पूर्व सैनिक दूर-दूर तक पहुंचाएं। हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो अंत्योदय की भावना से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed