फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State's first Agniveer brother-sister pair used to race together to join the army

Ambala News: प्रदेश की पहली अग्निवीर भाई-बहन की जोड़ी, सेना में जाने के लिए एक साथ लगाते थे दौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
State's first Agniveer brother-sister pair used to race together to join the army
वैभव शर्माअंबाला। भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत झज्जर के मातानहेल निवासी अनुजा और सुमित का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। सुमित और अनुजा भाई-बहन हैं। यह पहली बार है, जब एक परिवार के दो सदस्य अग्निवीर बन रहे हैं। इनके अग्निवीर बनने से आसपास के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है। जितना खास इनका अग्निवीर बनना है, उतना ही खास इनका सफर भी है। दोनों भाई-बहन शुरुआत से ही सेना में जाने का मन बना चुके थे। पहले सेना व वायु सेना में स्थायी भर्ती के लिए कोशिश की, मगर यहां भर्ती रद हो गई तो अग्निवीर बनने का सपना देखा।
विज्ञापन

पहली बार में ही दोनों का चयन रोहतक भर्ती कार्यालय द्वारा कराई गई भर्ती में हो गया। अब दोनों प्रशिक्षण के लिए बैंगलुरु जा रहे हैं। दोनों बैंगलुरु में अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर अग्निवीर बनेंगे। सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला में दोनों भाई-बहनों के उदाहरण को सैन्य अधिकारियों ने पेश कर योजना के तहत युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन


एक साथ सेना के फिजिकल की करते थे तैयारी
दोनों भाई-बहन को अग्निवीर बनने में काफी गर्व महसूस हो रहा है। सुमित बताते हैं कि उनका वर्ष 2020 में वायु सेना में एक्स ग्रुप के लिए चयन हो गया था, मगर आगे यह भर्ती रद हो गई। इसके कुछ ही समय बाद भारत सरकार ने अग्निपथ योजना की घोषणा कर दी। गांव में सुबह पांच बजे उठना और किसी दिन दौड़, किसी दिन बीम मारना तो किसी दिन अन्य एक्सरसाइज करने से दिन की शुरुआत होती थी। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के तहत अग्निवीरों की भर्ती का शेड्यूल आया, हिसार में जाकर टेस्ट दिया और चयन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती से चलता है घर
सुमित बताते हैं कि उनके पिता विजय खेती करते हैं। चार एकड़ जमीन है। ऐसे में परिवार का गुजारा खेती से ही होता है। गांव में से ही कुछ युवा सेना में गए हैं तो उनका भी सेना में जाने का मन था। इसी प्रकार बहन अनुजा भी शुरुआत से ही सेना में जाने की बात कहती थी इसलिए दोनों ने मिलकर तैयारी की।


सेना भी पेश कर रही मिसाल
अब सेना भर्ती कार्यालय भी दोनों भाई-बहन के उदाहरण को युवाओं बीच लेकर जा रहा है, ताकि युवा प्रेरित हो सकें। हाल ही में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके लिए युवा गांवों में तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed