फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State-level wrestling 'akhada' and 'Kesari Kumar Dangal' to be held on the 19th

Ambala News: 19 को होगा राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा और केसरी कुमार दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
State-level wrestling 'akhada' and 'Kesari Kumar Dangal' to be held on the 19th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले में 19 अक्तूबर को राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा और केसरी कुमार दंगल (पुरुष व महिला) का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल विभाग की ओर से जिले की टीमों के चयन को लेकर आधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका है। जिले की टीमों का चयन करने के लिए विशेष ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यह चयन प्रक्रिया वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के नजदीक स्थित एससी हॉस्टल में संपन्न होगी। खेल विभाग ने सभी इच्छुक और योग्य पहलवानों से समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

ट्रायल में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे। इसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र (आयु की पुष्टि के लिए), परिवार पहचान पत्र और हाल ही की दो पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित की गई हैं। जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि जिले के सभी पहलवान निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल दस्तावेजों और निर्धारित वजन के साथ समय पर उपस्थित हों ताकि उनके चयन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विभिन्न आयुवर्ग और वजन श्रेणियां
इस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष व महिला, केसरी कुमार टाइटल, केसरी-मिट्टी पुरुष वर्ग के साथ-साथ अंडर-17 और अंडर-20 (पुरुष व महिला) आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल के लिए वजन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इसमें फ्री स्टाइल (पुरुष) के तहत 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम, ग्रेको रोमन (पुरुष) के तहत 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम, महिला कुश्ती के तहत 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किग्रा वर्ग निर्धारित किया गया है। हरियाणा कुमार (पुरुष - फ्री स्टाइल) के तहत 62 से 74 किग्रा, हरियाणा कुमारी (महिला) के तहत अंडर 62 किग्रा, हरियाणा केसरी (पुरुष - फ्री स्टाइल) 74 किग्रा, हरियाणा केसरी (महिला) 62 किग्रा, हरियाणा कुमार (ग्रेको रोमन) अंडर 77 किग्रा, हरियाणा केसरी 77 से 130 किग्रा, हरियाणा केसरी (मिट्टी) 80+ किग्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed