{"_id":"66aadc9feb412c761a021244","slug":"state-government-is-working-for-poor-welfare-chief-minister-ambala-news-c-36-1-amb1001-127281-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार गरीब कल्याण का कर रही कार्य : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार गरीब कल्याण का कर रही कार्य : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
बराड़ा। राज्य सरकार संतों, महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है और गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा में संत-महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना शुरू की हुई है। इसके अंतर्गत संतों, महापुरुषों की जयंतियां व शताब्दियां सरकारी तर्ज पर मनाने की पहल की है।
प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री बुधवार जिला अंबाला में श्री गुरु रविदास धर्म स्थान सिरसगढ़ के 21 वें स्थापना दिवस व अमर शहीद ब्रह्मलीन श्री श्री 108 रामानंद महाराज के 15 वें शहीदी दिवस पर आयोजित धार्मिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल नन्यौला भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने धर्म स्थान सिरसगढ़ को 21 लाख रुपये की राशि तथा परिवहन राज्य मंत्री ने 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने एकता, मानवता और भाईचारे का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमें संतों, महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए सदैव काम करना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी को संकल्प लिया था कि जिस परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, ऐसे परिवारों के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। हरियाणा में इस योजना के तहत लगभग 2.50 लाख आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।