फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Started seeing less with eyes, took suicidal step to avoid becoming a burden

Ambala News: आंखों से दिखने लगा कम, बोझ बनने से बचने के लिए उठाया आत्मघाती कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Started seeing less with eyes, took suicidal step to avoid becoming a burden
अंबाला। मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले व्यक्ति को चोट लगने के बाद आंखों से कम दिखाई देने लगा। आर्थिक तंगी के कारण वह ढंग से अपना उपचार भी नहीं करा सका। ऐसे में वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। परिवार पर वह बोझ न बन जाए, यह सोचकर रविवार को उसने आत्मघाती कदम उठाया। उसने स्वयं को चाकू और ब्लेड से लहूलुहान कर लिया। तभी पत्नी की नजर पड़ने पर लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत देखकर डाक्टर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन गांव खारूखेड़ा निवासी अनिल ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर काम करता है और शादीशुदा है। काफी समय पहले वह गिर गया था और चोट लग गई थी। तभी से उसे आंखों से कम दिखाई देने लगा। कई बार अस्पतालों के चक्कर काट लिए, लेकिन हर बार दवा देकर भेज दिया जाता है, जबकि आंखों की समस्या ठीक होने की बजाय बढ़ती जा रही है। इससे उसे दैनिक कार्याें में भी काफी दिक्कत आती है। उसने बताया कि वह परिवार पर बोझ न बन जाए, यह सोचकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि सिर पर चोट लगने के कारण पति मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। यही कारण है कि उसने रविवार को आत्महत्या करने के लिए खुद के शरीर पर जगह-जगह ब्लेड और चाकू से कट मार लिए। खून से लथपथ हालत में बेसुध देख लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया, जहां शरीर पर 30 टांके लगे हैं। गनीमत यह रही कि गले पर लगे घाव गहरे नहीं थे, वरना जान जा सकती थी। अस्पताल की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed