{"_id":"68336a9f7110d933ff0daaf7","slug":"sri-sathya-sai-national-cricket-team-announced-ambala-news-c-36-1-sknl1017-143281-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्री सत्य साईं नेशनल की क्रिकेट टीम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्री सत्य साईं नेशनल की क्रिकेट टीम की घोषणा
विज्ञापन
आर्यन
अंबाला। श्री सत्य साईं नेशनल क्रिकेट लीग के लिए हरियाणा राज्य की 16 सदस्यों की घोषणा की गई। इस 16 सदस्य टीम में अंबाला के छह खिलाड़ियों का चयन किया है। शेष खिलाड़ी सोनीपत से पांच, चंडीगढ़ से तीन और पंचकूला से दो हैं।
अंबाला से चयनित होने वाले खिलाड़ियों में कप्तान युवराज, राजकुमार, गौरव भाटिया, सैमुअल, मानव और आर्यन शामिल हैं। इसके अलावा सोनीपत से उपकप्तान दीपांशु, विकेट कीपर ऋषि, सोनीपत से निशांत और गौरी शंकर और चंडीगढ़ से ललित गुप्ता, जतिन कासनी, ऋतिक और पंचकूला से पुनीत कोहली, योगेश साई का चयन किया।
हर राज्य में चल रहे हैं मैच
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष और क्रिकेट चेयरमैन डॉ.आरबी खर्ब और संगठन के प्रांतीय सेवा संयोजक और क्रिकेट प्रभारी प्रभात गुप्ता ने बताया कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा के अवतार जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत देश-विदेश में चलाए जा रहे अनेक सेवा प्रकल्पों और कार्यों में से एक श्री सत्य साईं नेशनल क्रिकेट लीग पूरे भारत वर्ष में हो रही है।
विज्ञापन
इस लीग की विशेषता यह है कि ये सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसमें पूरे देश से 850 से अधिक टीमों के लगभग 11500 युवाओं ने भाग लिया है। देश के हर राज्य के श्री सत्य साईं सेवा संगठनों द्वारा यह मैच आयोजित किए जा रहे हैं।
इनमेंसे जोनल टीम में शामिल होंगे 15 खिलाड़ी
हरियाणा और चंडीगढ़ राज्य में भी इस लीग के अंतर्गत आठ जिलों से 12 टीमों ने भाग लिया। इनकी ओर से अब तक 20 मैच राज्य में विभिन्न स्थानों पर खेले जा चुके हैं। इसमें अंबाला की टीम विजयी रही थी। आगे जोनल स्तर पर सभी उत्तर भारतीय राज्यों की टीमों के मध्य मैच खेले जाएंगे। राज्य स्तर की इन टीमों के मध्य से सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी चुनकर जोनल टीम तैयार की जाएगी। इस प्रकार पूरे भारत से छह जोनल टीमें बनेंगी जोकि राष्ट्रीय स्तर पर सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेलने के लिए आंध्र प्रदेश के स्टेडियम में खेलेंगी।