फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Speeding car hit the motorcycle, three injured

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hit the motorcycle, three injured
नारायणगढ़। नारायणगढ़-डैहर अंबली साढौरा मार्ग पर स्थित गदौली मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दंपती व उसका पुत्र घायल हो गया। घायलों को नारायणगढ़ में प्राथमिक उपचार के उपरांत चंडीगढ़ सेक्टर-32 में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आनंद कुमार ने बताया कि वह महमूदपुर गांव थाना साढौरा निवासी है। 22 सितंबर को सुबह लगभग 11 बजे मोटरसाइकिल पर पत्नी व 14 वर्षीय बेटे भावुक को दवाई दिलवाने के लिए अंबाला की ओर जा रहे थे। गदौली मोड़ के निकट स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास एक तेज रफ्तार कार ने आकर उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वे तीनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना को अंजाम देने के उपरांत चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी ने उन्हें नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में उनके बच्चे को काफी चोटें लगी और उनकी बायीं टांग टूट गई। अब वह कालाआंब के निजी चिकित्सालय में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed