फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Speeding car hit an auto full of passengers, 6 injured, one referee

तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 6 घायल, एक रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hit an auto full of passengers, 6 injured, one referee
Speeding car hit an auto full of passengers, 6 injured, one referee - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। दिल्ली-अमृतसर हाईवे स्थित फड़ौली मोड़ पर रविवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय ऑटो में कुल 14 सवारियां सवार थी। टक्कर लगने से ऑटो सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इस दौरान कुछ सवारियां ऑटो के नीचे दब गईं और कुछ सड़क के बीच जा गिरी।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर यातायात सीमित था। वाहनों की भिड़ंत के कारण कुछ देर के लिए राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया और सभी घायल महिलाओं को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में गांव कल्याणा स्थित जैनपुर डेरा की 45 वर्षीय जीतो देवी, 38 वर्षीय चरणों देवी, 60 वर्षीय सुमित्रा देवी, 60 वर्षीय जगीरो देवी, 65 वर्षीय तारा देवी घायल हो गई। जबकि 58 वर्षीय कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि कुछ प्राइवेट अस्पतालों में चली गई। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। इलाका पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एएसआई राजबीर ने बताया कि पीजीआई रेफर हुई बुजुर्ग अभी बयान देने की हालत में नहीं है। जैसे ही बयान देगी तो उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अनाजमंडी में काम करती हैं सभी महिलाएं
कमलेश के बेटे ने बताया कि सभी महिलाएं जैनपूर डेरे की रहने वाली हैं। जो छावनी की अनाज मंडी में काम करती हैं। घायल चरणों देवी ने बताया कि सभी महिलाएं रविवार सुबह प्रतिदिन की तरह घर से काम के लिए निकली थी। जैसे ही ऑटो गांव फड़ौली मोड़ के नजदीक पहुंचा तो शाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। उसके बाद क्या हुआ इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं है। इस हादसे में कमलेश को सिर व छाती में गंभीर चोटें आने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया है वहीं तारो देवी के मुंह व नाक पर गहरी चोटें आई हैं। इसके साथ ही अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालकों पर समय-समय पर से निगरानी रखी जाती है। किसी भी ओवरलोड ऑटो या किसी अन्य वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर ही एक हजार का चालान काट दिया जाता है।
- जोगिंद्र सिंह, प्रभारी ट्रैफिक पुलिस अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed