फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Admissions open for 20 Solar Technician seats at Government ITI Nahoni.

Ambala News: राजकीय आईटीआई नाहोनी में सोलर टेक्नीशियन की 20 सीटों पर दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Admissions open for 20 Solar Technician seats at Government ITI Nahoni.
बराड़ा। देश भर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों और पीएम सूर्य घर योजना के बीच अब इस क्षेत्र में कुशल तकनीकी कर्मचारियों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नाहोनी में सत्र 2026-27 के लिए सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रीशियन) ट्रेड में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह पूरे जिले का एकमात्र संस्थान है, जहां यह विशेष कोर्स उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ट्रेड के लिए कुल 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। 10वीं कक्षा पास कर चुके युवा इसमें प्रवेश ले सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद युवाओं को सोलर कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही वे खुद का सोलर पैनल फिटिंग, मरम्मत और मेंटेनेंस का काम भी शुरू कर सकेंगे। विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत संस्थान में 9 सितंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में नाहोनी आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड्स) में 185 सीटें खाली पड़ी हैं। उन्होंने इच्छुक और योग्य युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते संस्थान में पहुंचकर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया का लाभ उठाएं और अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed