फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Speech by Anjali and Nikita Marie stake, Ambala Cantt

भाषण में अंजलि और निकिता ने मारी बाजी

Mon, 14 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 14 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Speech by Anjali and Nikita Marie stake, Ambala Cantt
भाषण में अंजलि और निकिता ने मारी बाजी - फोटो : Amar Ujala
 मुरलीधर डीएवी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. आर आर सूरी ने कहा कि आर्य समाज डीएवी कॉलेज एवं क्षेत्रीय निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष ऋषि बोधोत्सव के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताएं की जाती है। उसी शृंखला में ही भाषण प्रतियोगिता के लिए विद्यालय का चयन किया गया। जिसके चलते ये अंतरविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्थानीय डीएवी शिक्षण महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय की व्याख्यता नीलम लूथरा ने की। प्राचार्य नीरजा जायसवाल व गौरी वंदना ने मुख्यातिथि और शिक्षकों का भी स्वागत किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में अंबाला एवं आसपास के क्षेत्रों की 11 डीएवी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जबकि इस दौरान डॉ. नीलम लूथरा ने विद्यालय के हेरिटेज क्लब की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया किया। क्लब की इंचार्ज हरजीत कौर व पूनम बरेजा ने बताया कि कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भारत की संस्कृति धरोहर के रूप मे विभिन्न स्मारकों स्थानों, बर्तनों, सिक्के, टिकेट संग्रहों वस्त्र आदि को इस प्रदर्शनी में सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन गौरी वंदना ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल ईस्माइलाबाद की निकिता प्रथम, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी की हर्षाली ने द्वितीय व डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ की रुहानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल शाहाबाद की पलक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


उधर, वरिष्ठ वर्ग में  मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी की अंजलि बांगा ने प्रथम, मेजर आरएनकपूर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट की कीर्ति ने द्वितीय और सोहनलाल डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर की अंजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी की कीर्ति व डीएवी सेनेटनरी पब्लिक स्कूल शाहाबाद के हर्ष को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed