फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains will run for Ayodhya Dham, Ram devotees will get facilities

Ambala News: अयोध्या धाम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,राम भक्तों को मिलेगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run for Ayodhya Dham, Ram devotees will get facilities
अंबाला। अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आते ही रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है ताकि 22 जनवरी को भक्त अयोध्या पहुंच सकें। अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर और अंबाला मंडल से तीन ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी गई है। इसमें से एक ट्रेन चंडीगढ़ से, एक बठिंडा से और एक अमृतसर से संचालित की जाएगी। वहीं एक ट्रेन कटरा या फिर जम्मू से भी संचालित की जा सकती है। इन ट्रेनों का संचालन सीधा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक होगा। वहीं से वापसी में ये स्पेशल ट्रेनें गंतव्य के लिए चलेंगी। हालांकि रेलवे ने ट्रेनों की समय सारिणी व संचालन की तारीख घोषित नहीं की है।
विज्ञापन

अभी चल रहीं ट्रेनें
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लिए पांच ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, 18104 अमृतसर-टाटा नगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 14650 सरयु-यमुना एक्सप्रेस, 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुखिया एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा-सतलुज एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed