फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains will run between Firozpur and Danapur and Amritsar and Katihar on Holi.

Ambala News: होली पर फिरोजपुर से दानापुर तो अमृतसर से कटिहार के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run between Firozpur and Danapur and Amritsar and Katihar on Holi.
अंबाला। होली के त्योहार पर रेलवे ने पंजाब से दो होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। पहली ट्रेन फिरोजपुर से दानापुर के लिए और दूसरी ट्रेन अमृतसर से कटिहार के बीच चलेगी। उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों के संचालन की तारीख और समय सारिणी की जानकारी क्रिस साफ्टवेयर पर अपडेट कर दी गई है। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया है कि पंजाब से यूपी और बिहार सहित पश्चिम बंगाल के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि यात्री कंफर्म टिकट के सहारे इन ट्रेनों में यात्रा कर सकें।
विज्ञापन


फिरोजपुर कैंट-दानापुर
ट्रेन नंबर 04616 फिरोजपुर से 26 फरवरी, 2 और 6 मार्च को चलेगी। यह लुधियाना, मुरादाबाद और लखनऊ होते हुए जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04615 का संचालन 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को किया जाएगा। फिरोजपुर से ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होकर शाम 5:50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से ट्रेन रात 9:10 बजे चलकर अगले दिन शाम 7:20 बजे अंबाला कैंट और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और रघुनाथपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


अमृतसर-कटिहार
ट्रेन नंबर 04614 अमृतसर से 25 फरवरी, 1 और 5 मार्च को दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर शाम 7.05 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन देररात 1 बजे कटिहार पहुंचेगी, इसमें स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा मिलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04613 कटिहार से सुबह 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर, बछवाड़ा, बरौनी, खगरिया, मानसी व नौगछिया रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed