फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains will run between Chandigarh and Howrah.

Ambala News: चंडीगढ़-हावड़ा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run between Chandigarh and Howrah.
चंडीगढ़ से हावड़ा के बीच चलने वाल विशेष ट्रेन। रेलवे
अंबाला। रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दो महत्वपूर्ण मार्गों पर आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने और आरामदायक सफर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने यह कदम उठाया है। इसके तहत रेलवे चंडीगढ़ से हावड़ा और फिरोजपुर से पटना के बीच दो विशेष ट्रेनें संचालित करेगा।
विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक स्पेशल : ट्रेन नं. 04616/04615 यह साप्ताहिक ट्रेन 21 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। फिरोजपुर कैंट से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:35 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से हर बुधवार रात 8:20 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। ़
विज्ञापन

बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, और आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा। ट्रेन मेें वातानुकूलित 2-टीयर, 3-टीयर, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर ने बताया कि चंडीगढ़-हावड़ा का संचालन शनिवार रात से शुरु कर दिया गया है। विशेष ट्रेनों के बारे में जानकारी यात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर या आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed