{"_id":"6ae4f3473da6264a8c0e39cd","slug":"special-trains-to-run-for-pilgrims-traveling-to-beas-railways-releases-timetable-ambala-news-c-36-1-amb1001-172024-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ब्यास जाने वाली संगतों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ब्यास जाने वाली संगतों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सत्संग में शामिल होने के लिए ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली-ब्यास-दिल्ली और सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर के बीच अनारक्षित व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, ब्यास स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल, ठहराव और समय-सारणी जारी कर दी गई है। उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि स्टेशन नोटिस बोर्ड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए यात्रियों को इन विशेष ट्रेनों की जानकारी देने का निर्देश जारी किया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उपयुक्त समय-सारणी के अनुसार ही बनाएं।
-- -
ब्यास-दिल्ली-ब्यास स्पेशल
पहले नई दिल्ली तक चलने वाली इस ट्रेन के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव कर अब इसे पुरानी दिल्ली तक चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए बहादुरगढ़ में नया ठहराव दिया गया है। ट्रेन 04508 ब्यास से 1, 8 व 15 नवंबर और 13, 20, 27 दिसंबर को चलेगी। ब्यास से ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 04507 दिल्ली से 2, 9 व 16 नवंबर और 14, 21, 28 दिसंबर को चलेगी। पुरानी दिल्ली से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे ब्यास पहुंचेगी। यह ट्रेन बीच रास्ते जालंधर सिटी, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 18 सामान्य डिब्बे और 2 एसएलआर डिब्बे शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -
सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर
सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों से ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का भी प्रबंध किया है। ट्रेन 04565 सहारनपुर से 13 नवंबर को रात 8:50 बजे प्रस्थान कर तड़के 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04566 ब्यास से 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर रात 9:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जालंधर सिटी स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 17 डिब्बे होंगे, जिनमें एक थर्ड एसी, 2 स्लीपर, 12 जनरल और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।