फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains disrupted operation, Jainagar-Amritsar 12 then Saharsa-Amritsar eight and a half hours

Ambala News: विशेष ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, जयनगर-अमृतसर 12 तो सहरसा-अमृतसर साढ़े आठ घंटे

Tue, 25 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 25 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Special trains disrupted operation, Jainagar-Amritsar 12 then Saharsa-Amritsar eight and a half hours
सहरसा से अमृतसर के बीच संचालित गरीबरथ एक्सप्रेस। फाइल फोटो - फोटो : credit
अंबाला। मौसम परिवर्तन होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने लगा है। इसका असर लंबी दूरी की विशेष ट्रेनों पर नजर आने लगा है जोकि 12 से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने का खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है और उन्हें मजबूरन घंटों ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। यात्रियों की दूसरी बड़ी परेशानी ट्रेनों की जानकारी को लेकर है जोकि उन्हें समय पर नहीं मिल रही, इसलिए उन्हें बार-बार रेलवे स्टेशन के सहयोग केंद्र पर जाना पड़ रहा है। मंगलवार को भी आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर 12 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04667 सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन साढ़े आठ घंटे की देरी से, 09097 मुंबई-लुधियाना डेढ़ घंटे, 14681 दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन घंटे, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, 64512 अंंब अंदौरा-हरिद्वार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और ट्रेन 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

सहरसा से अमृतसर के बीच संचालित गरीबरथ एक्सप्रेस। फाइल फोटो

सहरसा से अमृतसर के बीच संचालित गरीबरथ एक्सप्रेस। फाइल फोटो- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed