फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special train will run between Yesvantpur and Chandigarh

यशवंतपुर और चंडीगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Yesvantpur and Chandigarh
त्योहारी सीजन पर ट्रेनों में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यशवंतपुर और चंडीगढ़ के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेन चलाने का फैसला किया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 06239/06240 यशवंतपुर-चंडीगढ़-यशवंतपुर द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह स्पेशल ट्रेन तीन नवंबर से आगामी सूचना तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन यशवंतपुर से दोपहर 1.55 बजे चलेगी, जो तीसरे दिन दोपहर 3.05 बजे अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन और दोपहर 3.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 06240 चंडीगढ़-यशवंतपुर छह नवंबर से आगामी सूचना तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सुबह 3.35 बजे चलेगी। जो सुबह 4.20 बजे अंबाला छावनी और तीसरे दिन सुबह 6.05 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी तुमकुर, आरिसकेरे, दावणगेरे, हुबली, धारवाड, बेलगांव, मिराज, पुणे जं., मनमाड जंक्शन., भुसावल, भोपाल, झांसी, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत तथा अंबाला छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed