फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special train to run between Amritsar and Tinsukia on Eid

Ambala News: ईद पर अमृतसर से तिनसुकिया के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Special train to run between Amritsar and Tinsukia on Eid
अंबाला। ईद-उल-फितर के अवसर पर घर जाने वाले रेल यात्रियों को रेलवे ने विशेष ट्रेन की सौगात दी है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए सीमित फेरों के साथ संचालित की जाएगी। इसके तहत विशेष ट्रेन नंबर 04626/04625 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया-अमृतसर का संचालन किया जाएगा। अमृतसर से यह ट्रेन 22 मार्च को रवाना होगी, जबकि न्यू तिनसुकिया से वापसी 26 मार्च को होगी।
विज्ञापन

समय सारिणी : अमृतसर से यह रात 8:10 बजे चलेगी। रास्ते में जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी और कटिहार होते हुए तीसरे दिन सुबह 8 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन न्यू तिनसुकिया से सुबह 7:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शाम 7:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने अपील की है कि ट्रेन के समय और परिचालन की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री एनटीईएस एप का उपयोग करें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed