फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   South India Yatra train will run on 28th

Ambala News: 28 को चलेगी दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
South India Yatra train will run on 28th
अंबाला। आईआरसीटीसी 28 को भारत गौरव विशेष पर्यटक योजना के तहत दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन पठानकोट कैंट स्टेशन से शुरू होगी। 13 दिवसीय रेल यात्रा में भक्तों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों और पवित्र स्थानों पर दिव्य उपस्थिति का अनुभव करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

यह तीर्थ यात्रा यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन केे दर्शन करवाएगी। इस ट्रेन में पठानकोट कैंट के अलावा जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा कैंट और ग्वालियर सहित कई अन्य स्टेशनों से भी यात्री चढ़-उतर सकेंगे। ट्रेन की वापसी 9 अगस्त को होगी। इकोनॉमी श्रेणी में प्रति व्यक्ति किराया 30 हजार 135 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी में 43,370 रुपये और कंफर्ट श्रेणी में प्रति व्यक्ति किराया 57 हजार 470 रुपये रहेगा। इस पैकेज में कंफर्म ट्रेन टिकट, भोजन, चाय, नाश्ता, लंच, डिनर, डबल/ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास, बसों से स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा सहित अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed