फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Son-in-law firing on mother-in-law in Ambala women injured

दामाद ने सास पर दागी गोलियां: पत्नी को लेने ससुराल आया था शख्स, सास ने की आनाकानी, दामाद का ठनक गया माथा

Wed, 15 Jan 2025 06:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 06:23 PM IST
सार

अंबाला में दामाद ने अपनी सास पर गोलियां चला दी। व्यक्ति अपने ससुराल में पत्नी को लेने आया था। उसकी सास ने बेटी को साथ भेजने के लिए मना कर दिया। इससे उसका माथा ठनक गया और पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी। 

विज्ञापन
Son-in-law firing on mother-in-law in Ambala women injured
महिला के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में दामाद ने अपनी सास पर दनादन गोलियां चला दी। अंबाला सिटी के निकटवर्ती गांव मंडौर में पत्नी को मायके से लेने आए शख्स ने अपनी ही सास पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली सिर्फ छू कर निकल गई और महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं। घायल महिला को उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। घायल महिला की पहचान मंडौर गांव निवासी अंग्रेजो देवी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


अंग्रेजो देवी ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत कौर ने वर्ष 2021 में सादोपुर निवासी जशनप्रीत सिंह से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही दामाद जशनप्रीत उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगा। इसी दौरान कई बाद जशनप्रीत ने मनप्रीत के साथ मारपीट भी की थी। इन्ही बातों से तंग आकर अंग्रेजो देवी 13 जनवरी को अपनी बेटी को अपने घर मंडौर लेकर आ गई। 
विज्ञापन




बुधवार को दोपहर एक बजे दामाद जशनप्रीत बेटी को लेने के लिए उनके घर आया था। इस दौरान घर में उसका बेटा, जेठ और सास मौजूद थी। जब अंग्रेजो ने बेटी को ससुराल भेजने से मना किया तो जशनप्रीत ने अंग्रेजो देवी के साथ बहस करना शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि दामाद ने अपनी बंदूक से सास पर दो फायर कर दिए और वहां से अपनी कार में फरार हो गया। अंग्रेजो देवी को एक गोली छू कर निकल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला को नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजोखरा थाना से जांच अधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि उन्हें बुधवार एक बजे सूचना मिली थी कि महिला पर उसके दामाद ने गोली चला दी थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां से एक खोल और बंदूक भी बरामद हुई है। महिला को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही बंदूक की वैधता की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed