{"_id":"68a62caedd66515feb0558f6","slug":"sometimes-it-was-sunny-and-sometimes-it-was-drizzling-ambala-news-c-36-1-amb1003-148127-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धूप तो कभी बूंदाबांदी का चला सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धूप तो कभी बूंदाबांदी का चला सिलसिला
Thu, 21 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक धूप होने से गर्मी रही। दिन में बीच-बीच में बादल भी छाए और कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। बुधवार शाम को भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। जिले में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान 21 अगस्त को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन