{"_id":"67d085d274eefb823f0bd205","slug":"some-found-the-exam-easy-while-others-found-it-difficult-ambala-news-c-36-1-amb1003-138965-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कुछ को आसान तो कुछ को कठिन लगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कुछ को आसान तो कुछ को कठिन लगी परीक्षा
विज्ञापन
कृष्णा।
अंबाला सिटी। हरियाणा बोर्ड दसवीं कक्षा की मंगलवार को विज्ञान की परीक्षा ली गई। इसका आयोजन दोपहर साढ़े 12 से शाम साढ़े तीन बजे तक हुआ। परीक्षा देने के उपरांत कई विद्यार्थी खुश नजर आए तो कई विद्यार्थियों के चेहरे पर थोड़ी उदासी भी दिखी। कुछ विद्यार्थियों का यह भी कहना था कि परीक्षा में प्रश्न समझ न आने से वह नहीं कर पाए, जबकि कई विद्यार्थियों को परीक्षा आसान लगी। अब आगामी 13 मार्च को पंजाबी की परीक्षा होगी।
छात्र कृष्णा ने बताया कि परीक्षा में सिलेबस से बाहर से भी कुछ प्रश्न पूछे गए। जिससे समझ में न आने की वजह से वह कुछ प्रश्न नहीं कर पाए। परीक्षा 60 अंक की थी। इसमें 16 प्रश्न पूछे गए। कई प्रश्न आसान भी थे, जिनको करने में ज्यादा समय भी नहीं लगा।
छात्र सुमित ने बताया कि उनकी परीक्षा अच्छी हुई है। परीक्षा में सिलेबस में से ही प्रश्न पूछे गए। उसने पहले पेपर को अच्छे से पढ़ा और उसके बाद लिखना शुरू किया। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में वह अच्छे अंक से उत्तीर्ण होंगे। वह रोजाना कई घंटे तक परीक्षा की तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
छात्रा वंशिका ने बताया कि परीक्षा में भौतिक विज्ञान, योग्यता आधारित प्रश्न भी पूछे गए। उन्होंने पेपर को पूरा पढ़ने के बाद शांत मन से परीक्षा शुरू की। उनकी परीक्षा अच्छी हुई है। सिलेबस आधारित प्रश्न ही परीक्षा में पूछे गए। अंग्रेजी और गणित की परीक्षा के बाद विज्ञान परीक्षा भी अच्छी हुई है। परीक्षा के लिए अपने खुद के नोट्स तैयार करती हैं।
छात्रा ज्योति ने बताया कि परीक्षा में जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। इसके साथ ही बल्बों में कौन सी गैस भरी जाती है और...शक्ति का छोटा मात्रक क्या है। ऐसे प्रश्न परीक्षा में आए। उनकी परीक्षा अच्छी रही। परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षकों ने भी अच्छी तैयारी करवाई। वह खुद के नोट्स बनाकर भी पढ़ी और ऑनलाइन तरीके से भी पढ़ाई की।