फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Soldier jumped in front of the train, died, bike found on the side of the track

Ambala News: ट्रेन के आगे कूदा फौजी, मौत, पटरी किनारे मिली बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Soldier jumped in front of the train, died, bike found on the side of the track
रेलवे लाइन के नजदीक खड़ी मृतक फाँजी की बुलेट बाइक। संवाद
अंबाला। 11 दिन के अंदर एक और फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसा अंबाला-कालका लाइन के नजदीक मालगोदाम के पास हुआ। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। रेलवे लाइन के नजदीक ही एक बुलेट बाइक भी मिली।
विज्ञापन

इसमें से जोधपुर निवासी 28 वर्षीय राम प्रकाश चौधरी का पैन कार्ड, बाइक का आरसी और अन्य दस्तावेज मिले हैं। शव आगामी कार्रवाई के लिए अंबाला कैंट जीआरपी थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग एक बजे स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना मिली थी कि एक फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक ने मरने से पहले कुछ दूरी पर अपनी बाइक भी खड़ी की थी। उसे रोकने के लिए काफी शोर भी मचाया, लेकिन वो नहीं रुका।
विज्ञापन

सेना की बढ़ी परेशानी
दो हफ्ते के अंदर ही दूसरी आत्महत्या के मामले ने सेना अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर बार-बार क्यों आत्महत्या हो रही है। क्या अधिकारियों का रवैया उनके प्रति ठीक नहीं है या फिर उन पर काम का दबाव है जो मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठा रहे हैं। इन सभी पहलुओं पर सेना ने भी मंथन शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लगातार दूसरी मामला सामने आने के बाद सेना ने भी अपने स्तर पर एक कमेटी के गठन का फैसला लिया है जो मामले की जांच के साथ कर्मचारियों की मानसिक स्थति का भी आंकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जुलाई को हुआ था पहला मामला


20 जुलाई को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब मानसिक दबाव के चलते फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ था। मृतक की पहचान गांव नथखेड़ा पोस्ट मुराई बाग डलमऊ जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश निवासी यूके यादव के तौर पर हुई जोकि रेलवे स्टेशन के नजदीक एक यूनिट में तैनात था। मृतक विवाहित है और एक बच्चे का पिता था। हालांकि इस मामले में आगामी भविष्य को देखते हुए परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं दी थी।

अंबाला रेल यार्ड में मालगोदाम के पास रेल पटरी पर एक फौजी का शव मिला है जोकि अंबाला कैंट में ही एक यूनिट में तैनात है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली है। मृतक के पास कुछ दस्तावेज मिले हैं। इसमें उसकी पहचान जोधपुर निवासी 28 वर्षीय राम प्रकाश चौधरी के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।


धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला

रेलवे लाइन के नजदीक खड़ी मृतक फाँजी की बुलेट बाइक। संवाद

रेलवे लाइन के नजदीक खड़ी मृतक फाँजी की बुलेट बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed