{"_id":"5d925ec18ebc3e01802ea9ac","slug":"snatching-ambala-news-knl6816635","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्ट्रीमैन से मारपीट कर बदमाशों ने छीनी सोने की चैन, अंगूठी व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्ट्रीमैन से मारपीट कर बदमाशों ने छीनी सोने की चैन, अंगूठी व नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सेना के जवान संजय कुमार प्रसाद को बुरी तरह पीटकर उसकी सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी नकदी व अन्य सामान छीन लिया। वह जंडली की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त के बीमार पिता का पीजीआई में हाल पूछने के बाद वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। संजय ने घटना की जानकारी पड़ाव पुलिस चौकी दी गई। स्नेचिंग का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के लिए साइबर सेल व सीआईए टीमों की मदद ली जा रही है। घायल का सरकारी अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया।
संजय ने बताया कि वह रविवार को दोस्त के पिता का हाल जानने चंडीगढ़ पीजीआई गया था। रात करीब 11 बजे चंडीगढ़ से अंबाला के लिए निकला था। छावनी बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह पैदल रेलवे ओवरब्रिज पार करके रेलवे कॉलोनी वासी अपने दोस्त हसनप्रीत के घर की तरफ चल दिया। जब वह पुल पर पहुंचा तो वहां चार लड़के बैठे शराब पी रहे थे। उनके पास दो बाइक खड़ी थी। जैसे ही संजय उनसे आगे निकला तो उसी दौरान पीछे से बाइक पर दो लड़के आए। जब उन्होंने उससे सामान तो मैंने मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। और उनके दो ओर साथ वहां आए गए। जिससपड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के अनुसार मिल्ट्री मैन से छीनाझपटी की घटना में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।