{"_id":"5dc1d6de8ebc3e5b764cbba0","slug":"snatching-ambala-news-knl107212198","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मिनट में दो महिलाओं की सोने की चेन झपटकर ले गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मिनट में दो महिलाओं की सोने की चेन झपटकर ले गए बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थानाक्षेत्र में दस मिनट के अंतराल में बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली। उत्तम नगर तथा सेक्टर-9 की वारदातों में शामिल एक युवक ने टोपी तथा दूसरे ने हेलमेट पहन रखी थी। घटना में काले रंग की पल्सर बाइक का प्रयोग किया गया। पुलिस ने आनन-फानन में इलाके की नाकाबंदी कराई लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। सदर थाने में अज्ञात पर स्नेचिंग के केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहली वारदात न्यू रतनगढ़ की रेणु नागपाल के साथ हुई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह उत्तम नगर की कोठी नंबर 35 के सामने से गुजर रही थी। उसी दौरान बाइक पर उसके नजदीक आकर रुके बाइक सवार उसके गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। जब तक वह स्वयं को संभाल पाती तब तक वे दूर जा चुके थे। रेनू केवल इतना ही देख पाई कि पल्सर बाइक काले रंग की थी लेकिन नंबर नहीं नोट कर पाई। एक लड़के ने टोपी, दूसरे ने हेलमेट पहन रखा था। करीब 10 मिनट बाद सेक्टर-9 वासी गीता सैनी के साथ ऐसी ही घटना हुई। गाय को रोटी खिलाने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान पीछे से आया टोपी धारक युवक उसके गले से सोने की चेन झपटकर दूर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट पहना था। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी के अनुसार दो महिलाओं से चेन झपटी गई है। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि दोनों वारदातों को एक ही बाइक पर बैठे युवकों ने अंजाम दिया।