फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Snatcher on remand, many incidents will be solved

Ambala News: रिमांड पर झपटमार, सुलझेंगी कई वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Snatcher on remand, many incidents will be solved
अंबाला। जीआरपी की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी बंधु नगर निवासी अर्जुन और उसके साथी पक्की सराय निवासी रोहित को शनिवार कोर्ट में पेश किया। उन्हें दो दिन के रिमांड पर जीआरपी के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

अब दोनों आरोपियों से ट्रेनों में हुई अन्य छीना-झपटी के मामलों में पूछताछ होगी। जानकारी यह भी सामने आई कि आरोपी अर्जुन ने कुछ वारदात को कुबूल ली हैं। जल्द ही चोरी हुए सामान की रिकवरी के लिए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अंबाला कैंट जीआरपी थाने के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर सोना और मोती बरामद कर लिए हैं। दोनों को अब रिमांड पर लिया गया है, जिससे कि पिछले दिनों ट्रेनों में हुई छीना-झपटी के मामलों को सुलझाया जा सके, क्योंकि इन घटनाओं में भी अर्जुन और रोहित की संलिप्तता मिली है। इसका खुलासा भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अर्जुन एक शातिर झपटमार है। वो 2012 में पहले ऐसे ही एक मामले में पकड़ा था। इस दौरान उसने तीन से चार वारदात को अंजाम दिया। बीच में अचानक वो कहीं गायब हो गया। लेकिन कुछ दिनों में अचानक ट्रेनों में फिर छीना-झपटी की वारदात बढ़ने लगी थी तो शक की सुई अर्जुन पर गई, लेकिन सबूत न होने के कारण कार्रवाई में समय लग रहा था।

जब 16 नवंबर को हीराकुंड एक्सप्रेस में ऐसी ही एक घटना हुई तो हुलिए के आधार पर शक की सुई अर्जुन पर गई। जब अर्जुन की फोटो व्यापारी को दिखाई गई तो उसने तुरंत उसे पहचान लिया। गौरतलब है कि अर्जुन ने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर हीराकुंड एक्सप्रेस में छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दिया था और वो 19 लाख 63 हजार का सोना लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed