{"_id":"685b00d914bd42b0d30404fb","slug":"smuggling-of-poppy-husk-under-the-guise-of-chocolate-ambala-news-c-36-1-sknl1017-144970-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चॉकलेट की आड़ में चूरापोस्त की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चॉकलेट की आड़ में चूरापोस्त की तस्करी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिस्कुट और चॉकलेट के डिब्बों की आड़ में चल रही डोडा चूरापोस्त की तस्करी का सीआईए-1 की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने नग्गल क्षेत्र बिशनगढ़ टांगरी नदी के पास 152-डी हाईवे के पास पकड़े बंद बॉडी कंटेनर में से चार क्विंटल 76 किलो डोडा चूरापोस्त बरामद किया।
नशा तस्कर की पहचान बराड़ा के गंगपुर गांव निवासी अनिल के रूप में हुई है। जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है। डीएसपी विरेंदर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सूचना मिलने के बाद सीआईए-1 टीम के निरीक्षक हरजिंद्र और उनकी टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। पकड़े गए 4 क्विंटल 76 किलो डोडा चूरापोस्त की कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। 12 बोरों में नशा छिपाया था।
आरोपी मध्यप्रदेश से नशा लेकर अंबाला की तरफ आ रहा था। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पता लगाया जाएगा कि आखिर नशा कहां से कहां ले जाया जा रहा था व मुख्य नशा तस्कर तक भी पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
अंबाला पुलिस द्वारा इस वर्ष-2025 में मादक पदार्थों के 71 मामले दर्ज करके 117 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। मादक पदार्थों में अफीम 5 किलो 431 ग्राम 650 मिलिग्राम व अफीम के पौधे 8 किलो 140 ग्राम, डोडा चूरापोस्त 583 किलो 738 ग्राम, हेरोइन 2 किलो 815 ग्राम 183 मिलिग्राम, चरस 772 ग्राम, गांजा 24 किलो 580 ग्राम, स्मैक 59 ग्राम 666 मिलिग्राम, नशीली गोलियां 24300 व नशीले कैप्सूल 5758 बरामद किए जा चुके हैं।