फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Smile among girls, Sumit best yoga player among boys

लड़कियों में मुस्कान, लड़कों में सुमित सर्वश्रेष्ठ योगासन खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Smile among girls, Sumit best yoga player among boys
फोटो नंबर - 30
विज्ञापन

लड़कियों में मुस्कान, लड़कों में सुमित सर्वश्रेष्ठ योगासन खिलाड़ी
क्रासर
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में दो दिवसीय द्वितीय जिला योगासन प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय द्वितीय जिला योगासन प्रतियोगिता का रविवार समापन हो गया। जिसमें जिलाभर से लगभग 550 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ योगासन खिलाड़ी मुस्कान चौहान रहीं, जबकि लड़कों में सर्वश्रेष्ठ योगासन खिलाड़ी सुमित रहा।
योगा फेडरेशन के प्रधान राजिंद्र विज ने बताया कि अंबाला जिला के सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों तथा कॉलेज के सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आरंभ दीप जलाकर मोती लाल जिंदल द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आइकेजी फाउंडेशन के चेयरमैन राधिका चीमा ने शिरकत की गेस्ट गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मिल्क प्लांट के जनरल मैनेजर जीएस गिल, अमरजीत सिंह, अश्वनी जैन, अनिल जैन, प्रेम जैन, नीरज बहल, नवीन गुलाटी, अश्विनी कालरा मौजूद रहे। इन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

---------------------
यह रहे परिणाम
9 से 14 आयु वर्ग लड़कियों में डीएवी रिवर साइड अंबाला की सिमर व मन्नत ने पहला, दूसरा और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के राधा शुक्ला ने तीसरा स्थान। 9 से 14 आयु वर्ग लड़कों में लॉर्ड महावीर स्कूल अंबाला कैंट के श्लोक ने पहला, सिसिल कॉन्वेंट स्कूल छावनी के अंशुमन ने दूसरा व विद्या निकेतन स्कूल छावनी के जसवंत ने तीसरा स्थान। 14 से 18 लड़कियों में योग लाइफ सेंटर नंदनी ने पहला, एसएलडीएवी स्कूल के प्राची ने दूसरा व केसी टू के भाविका ने तीसरा स्थान। 14 से 18 बॉयज शिवालिक गुरुकुल हितेश ने पहला, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सपेड़ा के ब्राह्म पाल ने दूसरा व शिवालिक गुरुकुल यशप्रीत ने तीसरा स्थान। 18 से 28 लड़कियां बराड़ा ब्लॉक की मुस्कान चौहान ने पहला व छावनी की झानवी ने दूसरा व समृद्धि ने तीसरा स्थान। 18 से 28 लड़के ने योग लाइफ से अभिषेक ने पहला, ऋषभ धीमान ने दूसरा व सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed