फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sluggish development works will get momentum, notice to contractors

Ambala News: सुस्त विकास कार्याें को मिलेगी गति, ठेकेदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sluggish development works will get momentum, notice to contractors
अंबाला। धीमी गति से चल रहे विकास कार्याें को गति देने के लिए नगर परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। इस संबंध में एक विशेष बैठक नप के कार्यकारी अभियंता ने ठेकेदारों के साथ की। इसमें उन्हें सख्त चेतावनी दी कि वो अपने-अपने कार्यों को जल्द पूरा करें। लगभग 10 ऐसे ठेकेदारों को चिह्नित किया गया है जो ठेका लेने के बाद भी काम को तेजी से नहीं कर रहे हैं। अब उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। इस लापरवाही व ढुल-मुल रवैये को लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। उनका कहना है कि छावनी में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन

नाइट फूड स्ट्रीट
गांधी ग्राउंड के नजदीक एक करोड़ रुपये की लागत से नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट का काम शुरू हो चुका है। इस कार्य को आगामी एक माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

गांधी मैदान की चहारदीवारी व साइकिल ट्रैक
50 लाख रुपये की लागत से गांधी ग्राउंड की चहारदीवारी का काम करवाया जा रहा है, जो कि अंतिम चरण में है। इसके साथ ही लगभग 37 लाख रुपये की लागत से गांधी ग्राउंड में साइकिल ट्रैक का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। वहीं लघु सचिवालय में 58 लाख रुपये की लागत से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने का कार्य भी आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक स्क्वेयर व मल्टीलेवल पार्किंग
अंबाला-साहा हाईवे पर अधूरे पड़े बैंक स्क्वेयर को भी पूरा करवाने का भरसक प्रयत्न किया जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में इसका कार्य शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार सदर क्षेत्र में लगभग 18.37 करोड़ से बनी पार्किंग में लिफ्ट लगाने का कार्य भी शुरू होगा। लिफ्ट से संबंधित फाइल मुख्यालय स्तर पर लंबित है, जिसे जल्द मान्यता मिल जाएगी।


लंबित परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि आगामी एक-दो माह में यह कार्य पूरे हो जाएं। कुछ ठेकेदारों को नोटिस दिए गए हैं और उनसे काम को लटकाने का कारण पूछा गया है। साथ ही उन्हें जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed