फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Slack department even after a dengue patient came forward, forgot to schedule fogging

डेंगू के एक मरीज सामने आने के बाद भी सुस्त विभाग, फोगिंग का शेड्यूल बनाना ही भूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Slack department even after a dengue patient came forward, forgot to schedule fogging
अंबाला सिटी। डेंगू अंबाला में दस्तक दे चुका है। एक मरीज के चपेट में आने के बाद भले ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया हो और अस्पतालों में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। बावजूद अभी तक नगर निगम की तरफ से अभी तक डेंगू से बचाव के लिए इलाके में करवाई जाने वाली फॉगिंग का शेड्यूल ही नहीं जारी किया गया। जबकि मच्छरों की भरमार से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जिलाभर के घरों में जाकर करीब तीन हजार घरों से डेंगू के लारवा को बरामद कर चुका है और उन्हें नोटिस देकर जागरूक भी किया गया है। अब विभाग की ओर से चालान की कार्रवाई भी की जा रही है। पिछले सात सालों की बात करें तो सबसे गंभीर स्थिति 2021 में ही बनी थी, जब एक-एक दिन में 50 से अधिक लोगों में एक साथ डेंगू की पुष्टि हुई थी और जिले में 600 से अधिक डेंगू के मामलों सामने आए थे। इस साल भी पहले जैसी स्थिति न बने इसके लिए लोगों ने नगर निगम से फॉगिंग का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के साथ ही सीजन में कई बार फॉगिंग करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

बाक्स
पिछले साल डेंगू सीजन के अंत में शुरू किया गया था फॉगिंग अभियान
पिछले साल नगर निगम अंबाला की ओर से डेंगू से बचान के लिए फॉगिंग अभियान डेंगू सीजन के अंत में जाकर शुरू किया गया था। जबकि इससे पहले ही डेंगू का प्रकोप पूरे जिले में फैल चुका था और तब तक 400 से अधिक डेंगू के मामले भी सामने आ चुके थे। पिछले वर्ष भी डेंगू 600 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई थी, इस बार ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही टीमों का गठन कर लारवा जांच के लिए लगा दिया है, लेकिन फॉगिंग न होने के कारण पहले वर्ष जैसी स्थिति एक बार फिर बनने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फॉगिंग को लेकर जल्द ही शेड्यूल तैयार कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। अभी उन क्षेत्रों में फॉगिंग करवा रहे हैं, जहां से शिकायत मिल रही है।
- जरनैल सिंह, ईओ, नगर निगम
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed