फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   six trains will start ambala

विद्यार्थियों और व्यापारियों को राहत, चलेंगी छह ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
six trains will start ambala
लंबे इंतजार के बाद मैमू ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस स्पेशल बनाकर चलाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मंडल द्वारा भेजी गई 26 ट्रेनों में से रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेनों यानी 6 ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी है। इसके अलावा रेलवे ने अंबाला मंडल के अधीन तीन जोड़ी अन्य ट्रेन भी शामिल की हैं, जो सहारनुपर, दिल्ली और मुरादाबाद के बीच संचालित होगी। इन ट्रेनों के चलने से रोजाना करीब 8 से 10 हजार नौकरीपेशा, व्यापारियों और छात्र वर्ग को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन आने के बाद हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं और कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी हो रही है। इसलिए रेलवे ने धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए आमजन विशेष ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत प्रदान की है। मौजूदा समय में अंबाला मंडल से लगभग 58 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है जो मुंबई, आसाम, जम्मू-कटड़ा, राजस्थान, हिमाचल, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की तरफ संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में अभी सिर्फ कंफर्म टिकट यात्रियों को ही सफर करने की इजाजत है, लेकिन अब अनारक्षित टिकट यात्रियों के लिए भी जल्द ही पैसेंजर और मैमू ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस स्पेशल के तहत संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन ट्रेनों में दैनिक यात्रियों को टिकट भुगतान के लिए कुछ अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ सकती है। रेलवे के कोचिंग विभाग ने ट्रेनों के संचालन की सिफारिश को मंजूर कर लिया है और उत्तर रेलवे के अधीन चलने वाली 35 ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। इसमें अंबाला मंडल की 6 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा संचालन
रेलवे ने सहारनपुर-ऊना हिमाचल और अंबाला-लुधियाना के बीच ट्रेन संचालन को लेकर हरी झंडी दी है। ट्रेन नंबर 064511/12 मैमू सहारनपुर-ऊना हिमाचल-सहारनपुर और ट्रेन नंबर 064521/22 अंबाला-लुधियाना-अंबाला के बीच संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 54561 बठिंडा-फिरोजपुर, 54564 फिरोजपुर-बठिंडा, 64558/57 सहारनपुर-दिल्ली-सहारनपुर, 64566/65 सहारनपुर-मुरादाबाद-सहारनपुर और डीएमयू ट्रेन नंबर 74024/21 सहानपुर-दिल्ली-सहारनुपर के बीच चलेगी।
इनकी नहीं मिली अप्रूवल
ट्रेन नंबर 64501 सहारनपुर-अंबाला, 64513 सहारनपुर-नंगलडैम, 64502 अंबाला-सहारनपुर, 54552 बठिंडा-अंबयाला, 64514 नंगलडैम-अंबाला, 54304 कालका-दिल्ली, 54757 अंबाला-श्रीगंगानगर, 54551 अंबाला-बठिंडा, 54758 श्रीगंगानगर-अंबाला, 74645 अंबाला-जालंधर सिटी, 74646 जालंधर सिटी-अंबाला, 52457 कालका-शिमला, 54303 दिल्ली-कालका,54559 बठिंडा-फाजिल्का, 54560 फाजिल्का-बठिंडा, 52458 शिमला-कालका, 54634 लुधियाना-भिवानी, 54606 लुधियाना-हिसार, 54633 सिरसा-लुधियाना, 54605 रायपुर-लुधियाना।

पैसेंजर ट्रेनों को लेकर विभाग की तरफ से हेडक्वार्टर में पत्राचार किया गया था। कुछ ट्रेनों के संचालन को लेकर कोचिंग विभाग की तरफ से अप्रूवल मिली है। जरूरी प्रबंध कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- पंकज गुप्ता, एडीआरएम ऑप्रेशन, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed