{"_id":"677d65e379257a6b6a02bc74","slug":"six-thousand-people-were-tested-in-one-month-five-were-positive-ambala-news-c-36-1-ame1006-135602-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक माह में छह हजार को जांचा, पांच पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक माह में छह हजार को जांचा, पांच पॉजिटिव
विज्ञापन
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक माह पूरा हो गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब छह हजार लोगों की जांच की है। इसमें पांच लोग टीबी से ग्रस्त मिले हैं।
फिलहाल यह अभियान शहरी क्षेत्रों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिक केंद्रित है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में जांच का आंकड़ा अधिक है। कुछ मरीजों को अन्य जांच करवाने के परामर्श दिए गए हैं। निक्षय अभियान के तहत 100 दिनों तक 97 हजार मरीजों को जांचने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग की ओर से तीन टीमें भी बनाई हैं। जो दो मोबाइल जांच वैन और एक एक्स रे वैन के साथ मरीजों की जांच में जुटी है।
तीन चरणों में होती है जांच
निक्षय अभियान के अलावा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र और टीबी सेंटर में भी जांच जारी रहती है। इसमें अलग- अलग श्रेणी के लोगों की जांच की जाती है। फिलहाल निक्षय अभियान के तहत छह हजार और टीबी सेंटर में करीब 25038 मरीजों की जांच हो चुकी है। इनमें 929 गृहणी, 60 वर्ष से अधिक आयु के 2384 लोग, 449 पूर्व टीबी मरीज, 2203 शुगर पीड़ित, 277 कुपोषित लोग, 1443 धूम्रपान करने वाले, 1039 शराब पीने वाले और 8066 सामान्य मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विशेष अभियान में अब तक इतनी हुई जांच
अंबाला सिटी - 20
अंबाला छावनी - 49
बराड़ा - 334
शहजादपुर- 2152
चौड़मस्तपुर- 2905
पंजोखरा- 305
मुलाना- 151
मरीजों की जांच हुई है।
वर्जन
विशेष निक्षय अभियान के तहत फिलहाल ग्रामीण स्तर पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इसके बाद शहरी क्षेत्रों में जांच होगी। 100 दिनों में 97 हजार मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। एक माह के भीतर 60 लोग टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्र भी बने हैं। जो मरीजों को दवा दिलवाने और उनकी जांच करवाने में मदद करेंगे।
-डॉ. सीमा डीटीओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।