फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six injured in clash over parking of vehicle

Ambala News: गाड़ी खड़ी करने के लिए भिड़े, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Six injured in clash over parking of vehicle
घायल बलबीर कुमार
अंबाला सिटी। घर में गाड़ी खड़ी करने के लिए दो परिवारों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। जानकारी देते हुए नग्गल गांव के रहने वाले ईश्वर सिंह (42) ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें घर के बार शोर सुनाई दिया।
विज्ञापन

जब वह बाहर गया तो देखा कि पड़ोस में रहने वाले युवक उसके चाचा रामपाल और चचेरे भाई हंसलाल के साथ बहस कर रहे हैं। देखते ही देखते उन्होंने उसके चाचा और भाई पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। जब ईश्वर बचाव करने के लिए गया तो उस पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के दौरान ईश्वर और उसका चाचा और भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

उपचार कराने के लिए तीनाें शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। ईश्वर का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाले परिवार से उनकी दीवार लगती है।उसने बताया कि जब भी वह अपनी गाड़ी खड़ी करने लगता तो पड़ोसी अपनी ट्राली रास्ते के बीच में लगा देते है। पिछले एक महीने से इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर दूसरे पक्ष से घायल जसबीर सिंह का कहना है वे आपस में चाचा ताऊ के बेटे हैं। जसबीर सिंह ने कहा कि ईश्वर सिंह व उसके परिवार वाले अपने घर में गाड़ी खड़ी करने के लिए उन्हें ट्राली हटाने के लिए बोलते हैं। जबकि ट्राली उनके घर की सीमा में खड़ी थी। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह उनका झगड़ा हुआ।

जसबीर सिंह ने बताया कि पहले पक्ष से उनकी माता करनैल कौर पर हमला हुआ है। जिसके बाद बीचबचाव करने के दौरान जसबीर सिंह, उसके पिता 75 वर्षीय सूखराम, 40 वर्षीय भाई बलबीर कुमार भी घायल हो गए। तीनों को सिर में चोटें आई हैं। उन्हें भी उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

घायल बलबीर कुमार

घायल बलबीर कुमार

घायल बलबीर कुमार

घायल बलबीर कुमार

घायल बलबीर कुमार

घायल बलबीर कुमार

घायल बलबीर कुमार

घायल बलबीर कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed