{"_id":"6259d51de1645c089c7f49ad","slug":"sisters-riding-activa-were-hit-by-a-dumper-one-dead-ambala-news-knl1050672200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिवा सवार बहनों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिवा सवार बहनों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। दवा लेकर घर आ रही एक्टिवा सवार दो बहनों को डंपर ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक बहन की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पुलिस ने घायल युवती की शिकायत पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में लखविंद्र कौर ने बताया कि वह गांव साहिबपुरा जिला अंबाला की निवासी है। शुक्रवार को उसकी तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह अपनी छोटी बहन गुरविंद्र कौर के साथ एक्टिवा से दुराना गांव में दवाई लेने के लिए गई थी। दवाई लेने के बाद वह दोनों बहनें अपने गांव साहिबपुरा आ रही थी। एक्टिवा उसकी बहन गुरविंद्र कौर चला रही थी। जैसे ही दोनों पैट्रोल पंप दुराना के पास पहुंचे। इतने में एक डंपर उनके आगे-आगे चल रहा था। जैसे ही एक्टिवा ने डंपर को ओवर टेक करना चाहा तो डंपर चालक ने कट मार कर एक्टिवा में टक्कर दे मारी दी।
टक्कर लगने से एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया और जिसके कारण उसकी बहन गुरविंद्र कौर डंपर के टायर के नीचे आ गई और एक्टिवा लखविंद्र कौर के ऊपर गिर गई। इसके बाद डंपर चालक दोनों को करीब 30-40 फुट तक घसीटता हुआ ले गया। गुरविंद्र कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लखविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्ताल में भर्ती करवाया गया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।