फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sister brother pair winning medals

Ambala News: बहन भाई की जोड़ी जीत रही पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sister brother pair winning medals
कीर्ति अपने भाई गौतम के साथ। संवाद - फोटो : स्वयं
अंबाला। भाई बहन की जोड़ी जिम्नास्टिक में कमाल कर रही है। कीर्ति की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी है तो वहीं गौतम ने राज्य स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं। दोनों बहन भाई अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम में अत्याधुनिक उपकरण पर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही दोनों जिम्नास्टिक कोच सतपाल और परमजीत से जिम्नास्टिक की बारीकियां सीख रहे हैं। कीर्ति ने बताया कि वह रोहतक के मदीना गांव की निवासी है। उसके पिता सतीश कुमार किसान हैं।
विज्ञापन

वह पिछले चार साल से अंबाला छावनी में अपने भाई गौतम और दादी के साथ रह रही हैं। वह दोनों भाई बहन पढ़ाई के साथ साथ जिमनास्टिक सीख रहे हैं। जब वह रोहतक में छठी कक्षा में थी तक उसके पापा उसे जिम्नास्टिक सिखाने के लिए लेकर गए थे। तब से वह जिम्नास्टिक कर रही हैं। जिम्नास्टिक के दौरान उन्हें पता चला कि अंबाला में जिम्नास्टि के अत्याधुनिक उपकरण है। इसके बाद उसके पिता ने दोनों बहन भाई को अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह फारूखा खालसा स्कूल में 10वीं कक्षा में है। कीर्ति ने चार साल से लगातार स्कूल स्टेट में चार स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही उसके पास कुल 12 पदक हैं। जिसमें पांच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल है। वह कोलकाता, सूरत और दिल्ली में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप खेल चुकी है। जिसमें उसकी भागीदारी रही है। वह आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में माहिर है।


स्टेट में जीते पांच पदक
गौतम ने बताया कि वह 13 साल का है और छावनी के फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा में है। वह अपनी बहन कीर्ति को देखकर जिम्नास्टिक में आया और तब से जिम्नास्टिक कर रहा है। उसे तीन साल हो गए हैं जिम्नास्टिक करते हुए। उसने राज्यस्तर पर पांच पदक प्राप्त किए हैं। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed