{"_id":"6a4988c8aac37ecb350ce14c","slug":"silver-jewelry-and-utensils-stolen-from-the-house-ambala-news-c-18-1-knl1014-941880-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर से चांदी के आभूषण व बर्तन चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर से चांदी के आभूषण व बर्तन चुराए
Sun, 05 Jul 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंगत राम अहाता में चोरों ने एक बंद पड़े किराये के कमरे की दीवार से ईंटें निकालकर चांदी के आभूषणों सहित रसोई का कीमती सामान चुरा लिया। पीड़िता गुरजीत कौर ने बताया कि अपने घर के पास ही अहाते में एक कमरा किराये पर लिया हुआ है, जिसमें वह अपना अतिरिक्त घरेलू सामान रखती है। 30 जून को जब वह कमरे पर गई थी, तब सारा सामान सुरक्षित था। शनिवार को जब वह कुछ सामान लेने दोबारा कमरे पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। संवाद
-- --
विज्ञापन