फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Silver brings a festive buzz to the market; demand for idols of Lakshmi-Ganesha and luxury items rises.

Ambala News: चांदी से बाजार में रौनक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और लग्जरी आइटम की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Silver brings a festive buzz to the market; demand for idols of Lakshmi-Ganesha and luxury items rises.
चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में सराफा बाजार की रौनक बढ़ा दी है। खासकर चांदी के दामों में करीब 10 प्रतिशत की कमी आने से ग्राहक खरीदारी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
पहले जहां बढ़ती कीमतों के चलते लोग खरीदारी टाल रहे थे, वहीं अब दामों में आई राहत के बाद पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली मूर्तियों, बर्तनों और गिफ्ट आइटम की मांग बढ़ रही है। बाजार में इस बार साउथ इंडियन स्टाइल की सोने के वर्क वाली लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा हल्के वजन में भारी और भव्य दिखने वाली होल मूर्तियों का नया ट्रेंड भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

-----
साढ़े तीन किलो की लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां बनीं आकर्षण
सराफा कारोबारी विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार चांदी में साउथ इंडियन स्टाइल की साढ़े तीन किलो वजन वाली लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिन पर सोने का महीन वर्क किया गया है। इसके अलावा रामदरबार, खाटू श्याम, बजरंग बली, नंदी महाराज और राधा-कृष्ण की कलात्मक मूर्तियां भी बाजार में छाई हुई हैं। घरेलू व पूजा-पाठ के इस्तेमाल के लिए चांदी की हटरी, लोटा, गिलास, पानी की बोतल और चांदी के हैंड पर्स की नई रेंज को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। विशेष तौर पर लकड़ी की कुर्सी पर 600 ग्राम चांदी का पतरा चढ़ी भव्य कलाकृतियों को लोग खूब हाथों-हाथ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हल्की मूर्तियों में भारी डिजाइन का क्रेज
सुनार सिद्धार्थ गर्ग के अनुसार चांदी के दामों में आई लगभग 10 प्रतिशत की कमी से ग्राहकों के लिए खरीदारी का यह एक सुनहरा मौका बन गया है। इस बार बाजार में होल मूर्तियों का नया ट्रेंड आया है, जो बाहर से बेहद भारी और भव्य दिखती हैं लेकिन वजन में हल्की होने के कारण बजट में बिल्कुल फिट बैठती हैं। डिनर सेट की मांग अपनी जगह स्थिर बनी हुई है और व्यक्तिगत गिफ्टिंग के लिए लोग दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। दामों में आई इस राहत से व्यापारी और ग्राहक दोनों ही काफी उत्साहित हैं।

चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : Archive

चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed