फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sikh studentss Utrwaya tightened, Hungama, amala, harayana

सिख परीक्षार्थियों का उतरवाया कड़ा, हंगामा

Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला Updated Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sikh studentss Utrwaya tightened, Hungama, amala, harayana
सिख परीक्षार्थियों का उतरवाया कड़ा, हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


सिटी के बाद अब कैंट में बिजली निगम के अटेंडेंट की परीक्षा में एक केंद्र पर सिख युवक को कड़ा उतार कर परीक्षा केंद्र में जाने के लिए मजबूर करने पर हंगामा हो गया। इस दौरान पहले तो वहां सिख परीक्षार्थी लामबंद हो गए। इसके बाद उन्होंने सिख संगठनों के पदाधिकारियों को भी मौके पर बुलवा लिया।


सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर इस बात का कड़ा विरोध जताया और इस बात को बर्दाश्त न करने योग्य बताते हुए लापरवाह के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि सिटी में भी पहले ऐसा हो चुका है और अब ये दूसरी घटना है। इसलिए यदि प्रशासन सख्त न हुआ तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन



दूसरी ओर, सूचना मिलने पर एसडीएम अंबाला शक्ति सिंह व एसीपी सुरेश कौशिक ने पहुंचकर स्थिति संभाली। एसडीएम शक्ति सिंह ने सिख संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। इस पर पदाधिकारी शांत हुए। उन्होंने इस बाबत पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लामबंद हुए सिख संगठन
रविवार को अंबाला में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की बिजली निगम के अटेंडेंट की परीक्षा थी। इसी के चलते कैंट के एसडी विद्या स्कूल में भी सेंटर बना हुआ था। सेंटर के बाहर सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था थी। यहीं इस्माईलाबाद का एक परीक्षार्थी मनप्रीत पेपर देने पहुंचा था।

इस परीक्षार्थी ने आरोप लगाया कि जब वह परीक्षा केंद्र के भीतर जा रहा था तो तलाशी के बाद उसे उसका धार्मिक चिह्न कड़ा उतारने के लिए मजबूर किया गया। इस पर उसने बहुत विरोध किया। उसके साथ अन्य सिख परीक्षार्थी भी एकत्र हो गए। उन्होंने भी आग्रह किया कि ये कड़ा उनका धार्मिक चिह्न है और वे इसे नहीं उतार सकते। जबकि परीक्षा केंद्र के नियमों में इस बात की उन्हें छूट दी गई है। परीक्षार्थी के अनुसार उसके बावजूद भी उसे भीतर नहीं जाने दिया गया और उसका पेपर सवा घंटा लेट हो गया।

उसके बाद परीक्षार्थियों ने इसकी सिख संगठनों के पदाधिकारियों को दी और कुछ देर बाद सिख नेता हरकेश सिंह मोहड़ी, दर्शन सिंह सहगल, अंग्रेज सिंह, सुदर्शन सिंह, बलजिंद्र सिंह, प्रीतपाल आदि नेता एकत्र हो गए। उन्होंने यहां आकर इस बात का विरोध जताया और उसके बाद एसडीएम और एसीपी को भी मौके पर बुलवाया गया। बाद में अफसरों ने परीक्षार्थी को तो परीक्षा केंद्र में भिजवा दिया, लेकिन सिख संगठनों ने हंगामा करते हुए इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई।
---

यह बात सिखों का अपमान है। ऐसी ही घटना कुछ दिन पहले सिटी में हुई थी। जब पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र में भी इसी तरह परीक्षार्थियों को धार्मिक चिह्न उतारने को मजबूर किया गया था। डीसी, विधायक ने खुद आश्वस्त किया था कि आगे से ऐसा नहीं होगा। अब कैंट में फिर वही बात हो गई है। अफसर इस बात पर सख्ती करें और पहले की तरह इस बार भी लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें, वरना इस बार आंदोलन करना पड़ेगा।
- हरकेश सिंह मोहड़ी, जिलाध्यक्ष, शिअद
---


फिलहाल सिख संगठनों के पदाधिकारियों को समझाकर उन्हे शांत करवा दिया गया है। परीक्षा केंद्र में धार्मिक चिह्नों को लेकर विशेष छूट दी गई है। यहां क्या मामला है? इस बारे में दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। अभी तक परीक्षार्थी ने कड़ा उतरवाने के लिए मजबूर करने वाले सुरक्षा कर्मी को नहीं पहचाना है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।
- शक्ति सिंह, एसडीएम, अंबाला

पुलिस ने शिकायत पर काम शुरू कर दिया है। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनकी फुटेज खंगाली जाएगी। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में पूरी निष्पक्षता से कार्रवाई करेगी। फुटेज देखने के बाद जो भी सच होगा सामने आ जाएगा।
- सुरेश कौशिक, एसीपी, अंबाला कैंट


27 सेंटरों पर हजारों ने दी परीक्षा
अंबाला। इस परीक्षा के दौरान जिला अंबाला में 27 सेंटर बनाए गए थे। वहां हजारों की संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान सिटी के हिसार हाइवे पर पॉलीटेक्निक चौक पर परीक्षा छूटने के बाद  जाम जैसी स्थिति भी बन गई। बस अड्डों पर भी इस बसों में ज्यादा भीड़ रही।

रविवार को सुबह 10.30 बजे से 11.45 बजे व दोपहर बाद 3 बजे से 4.15 बजे तक स्कूलों व कालेजों के 27 परीक्षा केंद्रों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया था। परीक्षा केंद्रों के चारों ओर की 200 मीटर की परिधि में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।



इस परीक्षा को सुचारु रूप से करवाने के लिए 27 परीक्षा केंद्रों के लिए 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। हालांकि एसडी विद्या परीक्षा केंद्र के प्रकरण को छोड़कर बाकी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूवर्क संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed