फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police busted liquor smuggling in Ambalas warehouse

अंबाला: गोदाम पर साइन बोर्ड लगवाया था वाटर सप्लाई का, अंदर चल रहा था शराब तस्करी का खेल, पुलिस को मिलीं हजारों पेटियां

Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
सार

अंबाला के गोदाम में शराब तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तस्करी शातिर ढंग से शराब की तस्करी कर रहे थे। गोदाम के ऊपर साइन बोर्ड लगवा रखा था वाटर सप्लाई का। लेकिन असलियत में शराब की तस्करी की जाती थी। दूसरे राज्यों में ये लोग अवैध ढंग से सप्लाई करते थे। पंजाब और हरियाणा की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Police busted liquor smuggling in Ambalas warehouse
मोहड़ा स्थित गोदाम, जहां से शराब मिली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोदाम के बाहर वाटर सप्लाई का साइन बोर्ड लगाकर शराब की हजारों पेटियां अंबाला के मोहड़ा इलाके से पड़ोसी राज्यों में तस्करी की जा रही थीं। इस गोदाम से शराब तस्करी का कारोबार काफी समय से किया जा रहा था। मगर हरियाणा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बहरहाल पंजाब पुलिस द्वारा मोहाली से गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर शुक्रवार देर रात को अंबाला जिले के मोहड़ा स्थित उपरोक्त गोदाम से हजारों शराब की पेटियां बरामद की गई थीं। हालांकि शराब तस्करी के इस धंधे में कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं, इस पर अभी भी पर्दा पड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार तस्करों से हजारों शराब की पेटियां बरामद की थीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

मोहड़ा स्थित चहारदीवारी में खड़े ट्रक और कार्रवाई करती पुलिस।


ये भी पढ़ें-करनाल: देश में पहली बार ड्रोन से खाद के छिड़काव की शुरुआत, प्रति एकड़ स्प्रे में 10 मिनट लगेंगे, खाद और पानी भी बचेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों से मिला था इनपुट।
इन तस्करों से मिले इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मोहड़ा स्थित एक गोदाम पर छापामारी की थी और यहां से भी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि इस धंधे में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली है। मोहाली के डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने अभी बरामदगी की है, लेकिन इस बरामदगी के बाद नामों का खुलासा रविवार को मोहाली के एसएसपी ही करेंगे। थाना पड़ाव प्रभारी देवेंद्र सिंह से जब गोदाम के मालिक बारे जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि अभी गोदाम मालिक का पता नहीं चला है और उसकी तलाश जारी है। 


15 फीट की चहारदीवारी से घिरा था गोदाम
पंजाब और हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार देर रात को जिस गोदाम में छापामारी की थी, उस पर लगे साइन बोर्ड से साफ हो गया कि वहां कारोबार वाटर सप्लाई का नहीं, बल्कि शराब तस्करी का चल रहा था, जहां पड़ोसी राज्यों में तस्करी की जाने वाली शराब को स्टोर किया जाता था। इस गोदाम की चहारदीवारी 15-15 फुट ऊंची थी, जिसके भीतर खड़े ट्रक बाहर से नजर नहीं आते थे। इस गोदाम के गेट का ताला तोड़कर पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद किया था।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उत्तम बीज पोर्टल का शुभारंभ, बोले-किसानों को मिलेगा बेहतर बीज

सब्जियों के कैरेट के पीछे छुपाकर होती थी शराब की तस्करी
मोहाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने जिन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह सब्जियों के कैरेट की आड़ में एक से दूसरे राज्य में शराब की सप्लाई अवैध रूप से करते थे।। अभी पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि इनके द्वारा किन-किन राज्यों में शराब की अवैध सप्लाई की जा रही थी।

अंबाला पुलिस ने भी किया मामला दर्ज
पड़ाव थाने के एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दुखेड़ी रोड पर नजदीक होरलिक्स गोदाम रक्बा गांव मोहड़ा में मिली शराब की पेटियों को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार पुलिस को कुल 3439 शराब की पेटियां मिली हैं। पेटियों को विक्रम इंटरप्राइसेस होलसेल वाटर के नाम से बने गोदाम में रखा गया था।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed