फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shyam Nagar and Dayalbagh are full of garbage

Ambala News: श्याम नगर और दयालबाग में गंदगी की भरमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shyam Nagar and Dayalbagh are full of garbage
जसविंदर कौर।
बाला। वार्ड नंबर 6 के अधीन श्याम नगर सहित दयालबाग के रिहायशी क्षेत्र में गंदगी की भरमार है। घरों में खुली डेयरियां स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब बने हैं। रही-सही कसर नालियों में फेंका जा रहा गोबर पूरी कर रहा है। इससे पूरा दिन क्षेत्र में बदबू का आलम रहता है।
विज्ञापन

वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 4324 हहै। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2214 और महिला मतदाताओं की संख्या 2110 है, जोकि वार्ड स्तर पर मूलभूत सुविधाओं के सुधार को लेकर प्रत्याशी को अपना वोट देंगे। उनका कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि समस्या का समाधान चाहिए ताकि उनके क्षेत्र में साफ-सफाई नजर आ सके।
विज्ञापन

कचरे से अटा नाला
श्याम नगर से सेना क्षेत्र की तरफ आने वाले मुख्य नाले की हालत काफी खस्ता है। नाले चारों तरफ से क्षतिग्रस्त व कच्चा है। बरसों बीत जाने के बाद भी नाले को भूमिगत करने व पक्का करने को लेकर कोई योजना तैयार नहीं की गई। जबकि यह मुख्य नाला बब्याल से निकलकर सप्लाई चौक के पास मुख्य नाले से मिलता है। दूसरी बड़ी समस्या नाले की सफाई को लेकर है। इस समस्या को लेकर नगर परिषद भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदतर सड़क
सेना क्षेत्र से श्याम नगर की तरफ आने वाले रास्ते की हालत बद से बद्दतर है। सेना ने अपने अधीन सड़कों को पक्का किया हुआ है। वहीं नगर परिषद ने अपने अधीन सड़कों का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स से किया है लेकिन नाले की पुलिया से लेकर सेना की सड़क तक टूट चुके हिस्से को दुरुस्त करने के लिए आजतक कोई भी प्रयास नहीं किया गया। इस कारण लोगों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है।
दयालबाग में मुख्य सड़क पर पैचवर्क
दयालबाग से महेशनगर तक सीवरेज पाइप तो डाल दिया गया लेकिन टूटी सड़क के नवनिर्माण को लेकर आजतक कोई योजना तैयार नहीं हो पाई। वहीं सड़क पर जो पैचवर्क किया था वो भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। जबकि इस सड़क से दयालबाग के अलावा दर्जनों क्षेत्रों के लोग आवागमन करते हैं। बावजूद इसके न तो अंबाला प्रशासन ने इस सड़क की सुध ली और न ही नगर परिषद ने।
फोटो-14
मूलभूत सुविधाओं की दरकार प्रत्येक व्यक्ति को होती है। इसमें बिजली, पानी व सड़कें शामिल हैं लेकिन अगर एक भी सुविधा पूरी नहीं है तो इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। ऐसी कई समस्याएं श्याम नगर में हैं।
जसविंदर कौर।
फोटो-15
श्याम नगर की सड़कों की हालत में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन सेना क्षेत्र से आने वाली सड़क आज भी नहीं बन पाई है। इस कारण स्थानीय निवासियों सहित नौकरी पेशा लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फूलचंद।
फोटो-16
अंबाला छावनी के सभी बड़े नालों का सुधार किया जा रहा है। वहीं रिहायशी क्षेत्रों में भी नालियों को भूमिगत किया जा रहा है लेकिन दयालबाग व श्याम नगर के आसपास बसी कॉलोनियों की तरफ किसी का कोई भी ध्यान नहीं है। आज भी मुख्य नाले के हालात बदतर हैं।
सन्नी।

जसविंदर कौर।

जसविंदर कौर।

जसविंदर कौर।

जसविंदर कौर।

जसविंदर कौर।

जसविंदर कौर।

जसविंदर कौर।

जसविंदर कौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed