{"_id":"6b0c948486cc16e5dd087e28","slug":"shyam-has-finally-arrived-devotees-sway-to-the-devotional-song-bhajan-ambala-news-c-36-1-amb1001-173381-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लो आ गया अब तो श्याम...भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लो आ गया अब तो श्याम...भजन पर झूमे श्रद्धालु
Mon, 30 Nov 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर 9 में आयोजित कार्यक्रम में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह के धार्मिक ग्रुप-2 सांवरिया सरकार के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार सायं श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सेक्टर-9 के प्लॉट नंबर 48 में जनकल्याणार्थ चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मिणी मंगल प्रसंग के दौरान संकीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
सामाजिक आयोजन प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी असीम अग्रवाल व अन्य सदस्यों द्वारा भागवत पुराण पूजन के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने कथावाचक पंडित संजय शास्त्री को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। पंडित संजय शास्त्री ने श्रद्धालुओं को रुक्मिणी मंगल प्रसंग का विस्तार से श्रवण कराया और सांवरिया सरकार ग्रुप को तीसरे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर असीम अग्रवाल ने अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ के मार्गदर्शन में समूह द्वारा संचालित सामाजिक व धार्मिक प्रकल्पों की जानकारी भी साझा की। संकीर्तन के दौरान गायक बॉबी एंड पार्टी ने श्याम प्रभु का गुणगान कर समा बांध दिया। गायक द्वारा प्रस्तुत लो आ गया अब तो श्याम, मैं शरण में तुम्हारी..., कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो..., पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे... और सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... जैसे भजनों पर भक्त देर तक नृत्य करते रहे।
विज्ञापन
समापन पर महाआरती की गई और ठाकुर जी को मिष्ठान्न व फलों का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में गुरुवर अनुभवानंद, माता उषा, अरुण गुप्ता, नवीन शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, विद्या दत्त शर्मा, राकेश गोयल, कुलदीप शर्मा आदि क्षेत्रवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद